फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bilaspur: Patwari Suspended Over Alleged 25,000 Bribe, Collector Seeks Chargesheet Within Seven Days

बिलासपुर: रिश्वतखोर पटवारी पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 25 हजार घूस लेने के मामले में निलंबित किया

Fri, 30 Oct 2026 08:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 08:18 AM IST
सार

बिलासपुर में शासकीय राजस्व कार्य के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही तहसीलदार पचपेड़ी को सात दिनों के भीतर आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Bilaspur: Patwari Suspended Over Alleged 25,000 Bribe, Collector Seeks Chargesheet Within Seven Days
रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासकीय राजस्व कार्य के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया और समाचार पोर्टलों पर प्रसारित वीडियो के संबंध में तहसीलदार पचपेड़ी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


श्री गोस्वामी पूर्व में पटवारी हल्का नंबर 14 में पदस्थ थे तथा वर्तमान में तहसील पचपेड़ी के पटवारी हल्का नंबर 05 में कार्यरत हैं। तहसीलदार पचपेड़ी ने 28 अक्टूबर को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। आदेश में पटवारी के कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत एवं गंभीर कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए शासन की छवि धूमिल करने वाला बताया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जशपुर: सरकारी स्कूलों में एआई, कोडिंग और रोबोटिक्स की पढ़ाई, तीन स्कूलों के छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबन अवधि में श्री गोस्वामी का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कोटा कार्यालय निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कलेक्टर ने तहसीलदार पचपेड़ी को संबंधित पटवारी के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed