{"_id":"67e79bc29639b6d30408db46","slug":"passengers-please-note-railways-again-canceled-six-trains-passengers-will-face-difficulty-for-66-days-in-bila-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने फिर कैंसल की छह ट्रेनें, 66 दिनों तक यात्रियों को मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने फिर कैंसल की छह ट्रेनें, 66 दिनों तक यात्रियों को मुश्किल
Sat, 29 Mar 2025 01:41 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:41 PM IST
सार
यात्रियों के लिए बड़ा झटका लगा है। रेलवे ने एक बार फिर छह ट्रेनें रद्द कर दी है। 66 दिनों तक यात्रियों की मुसीबत बढ़ी रहेगी। टिटलागढ़-लखोली और टिटलागढ़-संबलपुर सेक्शन में पुल पुनर्निर्माण कार्य के चलते एक अप्रैल से 26 मई 2025 तक 62 बार ट्रेनें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यात्रियों के लिए बड़ा झटका लगा है। रेलवे ने एक बार फिर छह ट्रेनें रद्द कर दी है। 66 दिनों तक यात्रियों की मुसीबत बढ़ी रहेगी। टिटलागढ़-लखोली और टिटलागढ़-संबलपुर सेक्शन में पुल पुनर्निर्माण कार्य के चलते एक अप्रैल से 26 मई 2025 तक 62 बार ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
रद्द होने वाली ट्रेनें:
टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर और बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर – 1, 4, 8, 11, 15 अप्रैल
विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर और रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर – 2, 6, 10, 13, 19, 23, 27 अप्रैल, 3, 6, 11, 18, 20, 25 मई
रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर और जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर – 2, 6, 10, 13, 19, 23, 27 अप्रैल, 3, 6, 11, 18, 20, 25 मई