फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   One person died and two were injured in a collision with a high-speed unidentified vehicle

Bilaspur Accident: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक शख्स की मौके पर मौत और दो घायल

Thu, 01 May 2025 08:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 01 May 2025 08:51 AM IST
सार

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
One person died and two were injured in a collision with a high-speed unidentified vehicle
Bilaspur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, तखतपुर दैजा निवासी हालमुकाम बन्नाक चौक सिरगिट्टी निवासी बलराम विश्वकर्मा अपने अन्य परिजन जो ग्राम ढंनढंन के रहने वाले कृपाराम विश्वकर्मा पिता रामफल विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष और भोला राम विश्वकर्मा के साथ दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने तिफरा के मन्नाडोल के लिए जा रहे थे। उनकी बाइक सिरगिट्टी औद्योगिक परिक्षेत्र स्थित तिफरा ओव्हर ब्रिज के पास पंहुचा ही थी कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार मे एक अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कृपाराम विश्वकर्मा नीचे गिर गया, जिसे रौंदते हुए वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे में कृपाराम विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बलराम विश्वकर्मा व भोला राम विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर देखते ही देखते भीड़ जुट गई। लोगो ने डायल 112 सहित थाना सिरगिट्टी में घटना की सूचना दी। गंभीर रूप घायल दोनों ग्रामीणों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed