फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   one child dies due to Lightning wreaks havoc in Bilaspur

CG: बिलासपुर में कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक बच्चे की मौत, छह हुए घायल

Mon, 16 Jun 2025 11:48 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 11:48 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्चे की जान चली गई है। वहीं करीब छह बच्चे इसकी चपेट में आने से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
one child dies due to Lightning wreaks havoc in Bilaspur
बिजली की चपेट में आने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से अधिक इसकी चपेट में आ गए। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाकडीह का ये पुरा मामला है। फिलहाल, घायल अन्य बच्चों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया है।

विज्ञापन


बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रविवार की शाम आकाशीय बिजली का कहर देखने क मिला। पास के मैदान में खेल रहे आधा दर्जन से अधिक बच्चे-युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय युवकों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान एक बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बन्नाकडीह सोनी मोहल्ले के पीछे खाली मैदान है। जहां हर रोज की तरह युवक और बच्चों के द्वारा क्रिकेट खेला जा रहा था। इसी बीच शाम करीब चार बजे तेज बारिश और बिजली कड़कने लगी। क्रिकेट में फील्डिंग कर रहे लोगों के बीच आकाशीय बिजली गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल रहे बच्चों और युवकों को कुछ समझ आता इससे पहले बन्नाक चौक भीतरीपारा के रहने वाले अजय ध्रुव, अभिषेक ध्रुव, सुरेंद्र ध्रुव, अंशु गोड़, शष्ट राज ध्रुव, दुर्गेश ध्रुव आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। कुछ युवकों ने जैसे-तैसे सभी को पास के मकान में ले गये और तत्काल इसकी सूचना डायल 112 सिरगिट्टी पुलिस को दी।

पुलिस ने तत्काल सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया। जहां रास्ते में ही अभिषेक ध्रुव पिता पंचराम ध्रुव उम्र 14 वर्ष की मौत हो गई। साथ ही घायल अजय ध्रुव पिता पंचराम ध्रुव उम्र 25 वर्ष बन्नाक चौक हाल नयापारा, सुरेंद्र ध्रुव पिता दरोगा उम्र 21 वर्ष परसदा आवास, सूरज ध्रुव पिता राम ध्रुव उम्र 22 वर्ष गोंड मोहल्ला बन्नाक चौक, अंशु ध्रुव पिता गेंद राम  उम्र 8 वर्ष बन्नाकडीह, षष्ठ राज पिता चंद्र मोहन ध्रुव उम्र 8 वर्ष  बन्नाक डीह व घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।


फिलहाल, सिरगिट्टी पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। आकाशीय बिजली गिरने के दौरान गंभीर बच्चों को अस्पताल भेजने के बाद बिजली की चपेट में आए अंशु ध्रुव, दुर्गेश ध्रुव का कान सुन्न हो चुका था। वहीं जमीन पर गिरने के कारण कई युवकों को चोट आ गई है। कुछ युवकों को चलने में दिक्कत हो रही थी तो कुछ के सिर में दर्द होने लगा था। फिलहाल सभी को अस्पताल से उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जो स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed