फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   On pretext of giving five lakhs in exchange of five rupees old note in Bilaspur

Bilaspur: पांच रूपये के पुराने नोट के बदले पांच लाख देने का झांसा, युवक से दो लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 17 Jun 2024 12:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 17 Jun 2024 12:58 PM IST
सार

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पांच रूपये के पुराने नोट के बदले में पांच लाख देने का झांसा देकर एक युवक से दो लाख की ठगी कर ली गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
On pretext of giving five lakhs in exchange of five rupees old note in Bilaspur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पांच रूपये के पुराने नोट के बदले में पांच लाख देने का झांसा देकर एक युवक से दो लाख की ठगी कर ली गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

 

दरअसल चकरभाठा क्षेत्र के छतौना के रहने वाले रोशन धूरी पिता सावत धूरी नोवा प्लांट में बिल्डर हेल्पर काम करता है जिसने एक मई की शाम इंस्टाग्राम में एक विज्ञापन देखा जिसमें 5 रूपये के पुराने नोट के बदले में पांच लाख 12 हजार देने की बात लिखी थी लालच में आते हुए उसने एड के कमेंट बॉक्स में जाकर अपनी सहमति दे दी कुछ देर बाद उसके मोबाइल में अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया और उसे पांच रूपये के पुराने नोट की फोटो अपने व्हाट्सएप में मंगाई फोटो भेजने के बाद फोटो देखते ठग ने कंपनी में रजिस्ट्रेशन के लिए 720 रुपए जमा करने के लिए कहा।

विज्ञापन

 

 

पीड़ित रोशन धुरी ने ऑनलाइन माध्यम से रकम जमा कर दिया 5 दिन बाद उसे बताया गया की 5 लाख 12 हजार लेकर आर्मी का एक जवान निकल गया है और वह सरगांव पहुंचने वाला है। कुछ देर बाद युवक से दूसरे मोबाइल फोन से ठग ने फोन कर युवक से परमिशन कोड और अन्य बहाने करते हुए उससे और रुपए मांगने लगा रोशन ने अलग-अलग किस्तों में करीब 2 लाख 21 हजार 648 रूपये ट्रांसफर कर दिया उसे आश्वासन दिया गया कि वह रकम वापस कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद 25 हजार की और मांग की गई उसने रुपए भेजने से इनकार कर दिया जिसके बाद अंजान मोबाइल धारक ने ऊसे उल्टा झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देने लगा और अश्लील वीडियो भेज कर जेल भेजने की बात कह रहा।पुलिस पार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ 420 की तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed