{"_id":"63f13659030e20689f050a1e","slug":"minor-arrested-with-cartridges-and-pistols-at-bilaspur-platform-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur : बिलासपुर प्लेटफार्म पर कारतूस और कट्टों के साथ नाबालिग गिरफ्तार, पड़ताल में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur : बिलासपुर प्लेटफार्म पर कारतूस और कट्टों के साथ नाबालिग गिरफ्तार, पड़ताल में जुटी पुलिस
Sun, 19 Feb 2023 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 19 Feb 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
बरामद हथियार...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर में एक नाबालिग लड़के को दो कट्टे व कारतूस के साथ प्लेटफार्म पर गिरफ्तार किया गया है। मामले में एंटी क्राइम टीम नाबालिग से और संबंधित लोगो के बारे मे पूछताछ कर जानकारी जुटा रही हैं।
विज्ञापन
दरअसल रेलवे द्वारा नशा व अन्य सामानों की तस्करी रोकने के लिए एंटी क्राइम की टीम गठन का किया गया है जो लगातार ट्रेनों में सघन जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखती है। टीम गठन होने के बाद से लगातार कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिनों पहले बड़ी मात्रा में गांजा सहित अन्य सामान और आरोपियों को पकड़ने में टीम ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
इसी क्रम में टीम को शनिवार को सूचना मिली थी कि अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में एक लड़का अपने पास रखे बैग में कट्टे जैसा सामान लेकर यात्रा कर रहा है। सूचना मिलते ही जीआरपी की एंटी क्राइम की टीम एक्टिव हो गई और ट्रेन के स्टेशन आने का इंतजार करने लगी। ट्रेन जब बिलासपुर रेल्वे स्टेशन के 2और 3 नंबर के प्लेटफार्म पर आई तब उसमें एक संदेही लड़का दिखा जिसकी उम्र करीब 17 साल के आसपास थी।
विज्ञापन
संदेह के आधार पर टीम ने उसे पकड़ा और उसके बैग में तलाशी ली तब बैग से दो कट्टों सहित छह कारतूस बरामद किए गए और मामले में कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंपा गया। जीआरपी की पूछताछ मे जब युवक से जानकारी ली गई तो पता चला कि वह जबलपुर का निवासी हैऔर जबलपुर के ही एक व्यक्ति ने बिलासपुर में कट्टे सप्लाई करने के लिए उसे कहा था। मामले मे जीआरपी पुलिस पुछताछ कर रही है।