फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Major crackdown on corruption in Bilaspur; two accused arrested

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पटवारी और बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 09:21 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 26 Jun 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
Major crackdown on corruption in Bilaspur; two accused arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर एक पटवारी और विद्युत विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसीबी की कार्रवाई के बाद अब सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


बिलासपुर जिले के सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का अलम है, कई विभागों में बिना रिश्वत लिए काम नहीं हो रहा है। दो अलग - अलग क्षेत्रों में एसीबी को शिकायत मिली कि काम के एवज में पैसा मांगा जा रहा है, जिसके बाद एसीबी ने योजना बनाई और कार्रवाई शुरू की। पहली कार्रवाई रतनपुर तहसील के लालपुर हल्का में पदस्थ पटवारी भानु चंद्राकर के खिलाफ की गई। एसीबी के अनुसार पटवारी ने जमीन का नक्शा एवं बटांकन कराने के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी पटवारी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी कार्रवाई छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के मस्तूरी कार्यालय में पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा के खिलाफ की गई। बताया गया कि बाबू ने बिजली पोल लगाने की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में एसीबी  बिलासपुर की टीम ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। एक ही दिन में दो विभागों में हुई इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी  की बड़ी कार्रवाई हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed