{"_id":"6a538526ed1d8cc0c706a3b0","slug":"khuntaghat-dam-watchman-murdered-over-fish-theft-police-intensify-action-in-bilaspur-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बिलासपुर में खूंटाघाट बांध के चौकीदार की हत्या, मछली चोरी रोकने पर रंजिश, पुलिस ने तेज की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बिलासपुर में खूंटाघाट बांध के चौकीदार की हत्या, मछली चोरी रोकने पर रंजिश, पुलिस ने तेज की कार्रवाई
Sun, 12 Jul 2026 05:47 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:47 PM IST
सार
बिलासपुर में रतनपुर थाना क्षेत्र में खूंटाघाट बांध के चौकीदार की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर में रतनपुर थाना क्षेत्र में खूंटाघाट बांध के चौकीदार की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मेलनाडीह निवासी श्याम सिंह पोर्ते (40) ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह और तीरथ राम यादव खूंटाघाट बांध में चौकीदारी करते थे। गोलू धीवर और अनिश धीवर पर बांध से मछली चोरी करने का आरोप था। कुछ समय पहले चौकीदार तीरथ राम यादव ने उन्हें चोरी करने से रोका था। उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया था। आरोप है कि उस दौरान आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया था।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश और हमला
इस घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। आरोपियों के विरुद्ध पहले भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी थी। 11 जुलाई की रात श्याम सिंह पोर्ते और तीरथ राम यादव मोटरसाइकिल से मेलनाडीह से नवागांव कैंप जा रहे थे। रास्ते में नवागांव स्थित महुआ डबरी तालाब के पास एक स्कॉर्पियो वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
चौकीदार की मौत
स्कॉर्पियो में गोलू धीवर, अनिश धीवर और उनके अन्य साथी सवार थे। बाइक गिरने के बाद आरोपियों ने दोनों पर हमला किया। शिकायत के अनुसार, अनिश ने श्याम सिंह को पकड़ लिया। गोलू ने डंडे से तीरथ राम यादव पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। श्याम सिंह किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले। थाना रतनपुर के निलेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन