फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   HC transferred 10 judicial officers Registrar General Balram Prasad Verma issued the order in Bilaspur

Bilaspur: HC ने किए 10 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने जारी किया आदेश

Sat, 22 Jun 2024 01:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 22 Jun 2024 01:07 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने 10 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं, साथ ही दो को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के मुताबिक धमतरी में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) पंकज कुमार जैन को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (चयन एवं भर्ती) नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
HC transferred 10 judicial officers Registrar General Balram Prasad Verma issued the order in Bilaspur
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाईकोर्ट ने 10 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं, साथ ही दो को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के मुताबिक धमतरी में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) पंकज कुमार जैन को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (चयन एवं भर्ती) नियुक्त किया गया है। हाईकोर्ट स्थापना में ओएसडी आदित्य जोशी को हाईकोर्ट की ई लॉ रिपोर्ट कमेटी के एडिटोरियल बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया गया है। यह आदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने जारी किए हैं।

विज्ञापन

 

जारी आदेश के अनुसार बालोद की प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज डॉ. प्रज्ञा पचौरी को इसी पद पर दुर्ग भेजा गया है। हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (चयन एवं भर्ती) जितेंद्र कुमार को रायगढ़ का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाया गया है। स्थायी लोक अदालत, बिलासपुर के चेयरमैन मो. रिजवान खान को बैकुंठपुर का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाया गया है। फैमिली कोर्ट, बिलासपुर के प्रिंसिपल जज श्यामलाल नवरत्न अब बालोद के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज होंगे।

विज्ञापन

 

हाईकोर्ट ने छह अतिरिक्त सेशन जजों के भी तबादले किए हैं, इसमें डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज प्रशांत पाराशर को बलौदा बाजार से दुर्ग, डॉ. ममता भोजवानी को सक्ती से कोरबा, विक्रम प्रताप चंद्रा को कोरबा से कोंडागांव और हाई कोर्ट में ओएसडी वीरेंद्र का रायगढ़ तबादला किया गया है। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज प्रशांत कुमार शिवहरे को सक्ती के फास्ट ट्रैक कोर्ट से सक्ती में ही प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश और स्मिता रत्नावत को भाटापारा के फास्ट ट्रैक कोर्ट से भाटापारा में ही डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एडिशनल सेशन जज बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed