Bilaspur: दो अंतरराष्ट्रीय ठगों समेत चार शातिर जालसाज गिरफ्तार, झांसा देकर ठगे थे 27 लाख रूपये
साइबर ठगी करने वाले बांगलादेशी और कैमरून मूल के दो ठगों सहित कुल चार शातिर जालसाजों को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन सायबर ठगी करने वाले बांगलादेशी और कैमरून मूल के दो अंतराष्ट्रीय ठगों सहित कुल चार शातिर जालसाजों पर बिलासपुर पुलिस ने बडी कार्यवाही की है। वाट्सअप और टेलीग्राम एप के माध्यम से होटल, किला, लॉज की रिव्यु रेंटिंग कर कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी किये थे सायबर ठगो के झांसे में आकर प्रार्थी ने करीबन 27 लाख रू गवाये थे। पुलिस ने अब तक ठगी की राशि में से करीब 9 लाख रू प्रार्थी को वापस कराये हैं।
दरअसल सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका के रहने वाले प्रार्थी सियाशरण तिवारी को अज्ञात मोबाईल धारक ने वाट्स्अप के माधयम से संपर्क कर घर में रहकर काम करने और अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन दिया और ऑनलाईन टेलीग्राम एप के माध्यम से लिंक भेजकर गूगल मैप पर होटल, लॉज, किला की ऑनलाइन रिव्यू रेटिंग कर उसका स्क्रीन शॉट भेजने पर मुनाफा कमाने के नाम पर उससे कुल 27,80,510 रूपये ठगी कर लिया था। इसकी रिपोर्ट पर पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
इस बीच प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियो की जानकारी एकठ्ठा करने पुलिस सायबर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कर कर अवलोकन किया गया संदिग्ध बैंक खातो को चिन्हांकित कर बैंक स्टेटमेंट,ए.टी.एम फुटेज की समीक्षा व तकनीकी इन्पुट के आधार पर आरोपियो के हिंमाचल प्रदेश के शिमला व सोलन के आसपास मे अड्डा बनाकर अपराध करने की जानकारी मिली।इसपर पुलिस टीम को हिंमाचल प्रदेश के शिमला व सोलन रवाना किया गया।बिलासपुर की पुलिस टीम 1 सप्ताह से अधिक समय तक हिंमाचल प्रदेश के शिमला व सोलन में रहकर आरोपीयो का ठिकाना जानकर विवेचना शुरू की तभी आरोपीयों के द्वारा आनलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की जानकारी मिली।
इस पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी प्रियांशु रंजन निवासी हैदराबाद को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो अपने साथी मो.शोबुल,राजवीर सिंह व टेम्फु कार्ल नगेह के साथ मिलकर करीब 1साल से अधिक समय से टेलीग्राम एप के माध्यम से लोगो को जोडकर अलग अलग प्रकार से मुनाफा कमाने के नाम पर आनलाइन ठगी का काम करने की बात स्वीकार किया।जिसके बाद सभी की गिरफ्तारी की गई वही ठगी के काम में आने वाले समान जैसे मोबाईल फोन, लैपटाॅप, फर्जी सिम कार्ड व फर्जी बैंक खाते पुलिस ने जप्त किये गये।
गिरफ्तार आरोपीयो के नाम प्रियांशु रंजन पिता विजय कुमार पाण्डेय एसबीआई भास्कर राॅव नगर साई जीएनआज रेसीडेंनसी प्लॉट न. 08,09 सैनिकपुरी हैदराबाद हाल मुकाम बाहरादुनौती वाक्माघाट शिमला (हिमाचल प्रदेश) 2 राजवीर सिंह पिता भारत सिंह ग्राम व पोस्ट कलालकरन जिला (जम्मू काश्मीर) हाल निवासी बाहरा यूनिवर्सिटी वाक्नाघाट शिमला (हिमाचल प्रदेश)3 मो० शोबुज मोरल पिता मो. शहाबुद्दीन मोरल तेलीखानी दारून मोरनी खुलना बांग्लादेश हाल निवासी बाहरा यूनीवर्सिटी कलाघाट शिगला (हिमाचल प्रदेश)4.टेम्कु कार्ल नगेह पिता टेग्फ रिचर्डस निवासी बामेन्डा 3 नर्कन कमेरुनियन (Tamfu Karl Ngeh S/O Tamfu Richard Age 22 Year Address Bamenda 3 Nkwen Cameroonian) हाल निवासी बाहरा यूनिवर्सिटी वाक्नाघाट सोलन (हिमाचल प्रदेश) गिरफ्तार किये गये चारो आरोपी बाहरा यूनिवर्सिटी वाक्नाघाट सोलन के छात्र है गिरफ्तार आरोपीयो को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय मे पेश किया गया।
बिलासपुर पुलिस की अपील
कोई भी व्यक्ति अनजान नम्बर से अपने आप को पुलिस का अधिकारी, सी.बी.आई.अथवा ई.डी. का अधिकारी बताकर ठगी करने का प्रयास करते है ऐसे कॉल से सावधान रहें।
बिलासपुर पुलिस इस प्रकार के ठगी को रोकने के लिये थानो में आम जनता द्वारा दर्ज कराये गये रिपोर्ट में मोबाईल नम्बर एवं व्यक्तिगत जानकारी हाईड किया जा रहा है।
अनजान व्यक्ति जिसका नम्बर आपके मोबाईल पर सेव नही है उसके साथ कभी भी कोई निजी जानकारी,बैंकिग जानकारी,ओटीपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड फोटो आदि शेयर न करे।
स्वयं की पहचान छुपाकर सोशल मिडीया फेसबुक, इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप इत्यादि के माध्यम से ईंटिमेट (अश्लील लाईव चैंट) करने से बचे।
इन सभी सावधानी बरतने के बाद भी यदि साइबर फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं तो निम्न प्रकार से त्वरित रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।
https://cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।