{"_id":"63f1b7c1be83c897bf021a53","slug":"embezzled-more-than-one-crore-by-selling-surgical-goods-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: सर्जिकल सामान बेच अपनी ही कंपनी को लगाया एक करोड़ का चूना, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: सर्जिकल सामान बेच अपनी ही कंपनी को लगाया एक करोड़ का चूना, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार
Sun, 19 Feb 2023 11:16 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:16 AM IST
सार
2019 कोरोना काल के दौरान अपोलो हॉस्पिटल को खरीददार बताकर उसके नाम से बिल बनाकर खुले बाजार में इस सर्जिकल सामान की बिक्री की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र में एक करोड़ चार लाख के गबन के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर में सर्जिकल सामान को रायपुर के आरोपियों के पास बेच दिया था ऑडिट दौरान ये गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन
दरअसल मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी सिटी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि मेडस्मार्ट लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड भुवनेश्वर उड़ीसा कंपनी के मैनेजर आपरेशन जे रामकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। मेडस्मार्ट लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की एक ब्रांच राजकिशोर नगर मोपका में भी है। जिसका व्यवसाय सर्जिकल काम में उपयोग होने वाले सामान ग्लब्स, मार्क्स, आईवी फ्लुएड कॉटन, सिरिंज, निडिल आदि समान को सीधे उत्पादक और अधिकृत वितरक से खरीद कर अलग-अलग अस्पताल में सप्लाई करना है। जिसका अनुबंध अपोलो हॉस्पिटल और अपोलो फार्मेसी से है, बिलासपुर स्थित ऑफिस मे पांच कर्मचारी काम करते हैं। जिसका एक्स्क्यूटीव लोकेश्वर सिंह है, जो बिलासपुर के सर्जिकल आइटम के सामान को रायपुर में किसी के पास बेच दिया था। इस फर्जीवाड़ा को कोरोना कॉल 2019 के दौरान अंजाम दिया गया था। उस समय ऑडिट नहीं होने के कारण यह मामला सामने नहीं आ पाया था।
विज्ञापन
फर्जी बिल का किया इस्तेमाल
2019 कोरोना काल के दौरान अपोलो हॉस्पिटल को खरीददार बताकर उसके नाम से बिल बनाकर खुले बाजार में इस सर्जिकल सामान की बिक्री की गई थी। इसी बीच 2019-20 में ऑडिट नहीं होने का आरोपियों ने फायदा उठाया। अब कंपनी का ऑडिट हुआ तो सामने आया कि युवक ने एक करोड़ चार लाख का नुकसान कंपनी को पहुंचाया है। जिसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सीपत थाना क्षेत्र में है, तब टीम घेराबंदी कर लोकेश्वर सिंह को सीपत के ग्राम पिपरा से गिरफ्तार किया, जिसके बाद पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, इसके बाद पूछताछ में उसने बताया कि कंपनी के सामान को रायपुर के रहने वाले दीपक दानवानी और हरीश दानवानी के पास बेचता था। जिसे रायपुर और भिलाई से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन