फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Elderly man duped of 46 lakh 20 thousand rupees cyber thugs targeted him by luring him to make profit in Bila

Bilaspur: बुजुर्ग से 46 लाख 20 हजार रूपये की ठगी, मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने बनाया निशाना

Sat, 30 Nov 2024 05:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 30 Nov 2024 05:10 PM IST
सार

बिलासपुर में साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत बुजुर्ग को अपना निशाना बनाकर लाखों की ठगी को अंजाम दिया है। बुजुर्ग लगातार फोन पर अलग-अलग कॉल से साइबर ठगों के झांसे में आ गए और रकम कई गुना करने के लालच में ठगी के शिकार हो गए।

विज्ञापन
Elderly man duped of 46 lakh 20 thousand rupees cyber thugs targeted him by luring him to make profit in Bila
अक्षय प्रमोद सबद्रा सीएसपी कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत बुजुर्ग को अपना निशाना बनाकर लाखों की ठगी को अंजाम दिया है। बुजुर्ग लगातार फोन पर अलग-अलग कॉल से साइबर ठगों के झांसे में आ गए और रकम कई गुना करने के लालच में ठगी के शिकार हो गए। दरअसल बिलासपुर में स्टॉक मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर आरोपियों ने वृद्ध से 46 लाख 20 हजार रूपए ट्रांसफर करा लिए। वृद्ध ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। फिर ठगी का अहसास होने पर बुजुर्ग ने साइबर थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जांच शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा निवासी गुरमीत सिंह जो लायजेस्टिक प्राइवेट लिमिटेड से वर्ष 2020 में रिटायर हुए थे। वृद्ध बीते 8 सितंबर 2024 को अपने घर में ही थे, इसी दौरान उनके मोबाइल में किसी अमीन मलिक नाम के युवक का स्टॉक मार्केट से संबंधित एक मैसेज आया। मलिक ने बुजुर्ग को झांसे में लेते हुए वाट्सएप में ही चैट कर बताया कि स्टॉक मार्केट से मोटी रकम कमाई जा सकती है। जिसके बाद प्रियंका गर्ग नामकी एक युवती का गुरमीत सिंह के पास कॉल आया। वह लगातार उन्हें रूपए डालने और मोटा मुनाफा दिलाने की झांसा देने लगी। झांसे में आकर उन्होंने 50 हजार रूपये जमा कराए, इस पर आरोपियों ने और रूपए जमा करने को कहा। 

विज्ञापन

 

ठगों के द्वारा बार- बार यह कहा गया कि जितनी ज्यादा रकम जमा होगी उतना ज्यादा फायदा होगा। फिर लालच में आकर प्रार्थी गुरमीत सिंह ने किस्तों में कुल 46 लाख 20 हजार रूपए आरोपियों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। यह सब मात्र 10 दिनों में किया गया। इसके बावजूद आरोपी उनसे और रूपए जमा कराने की बात कहने लगे, इस पर गुरमीत ने कहा कि मेरा पहले का रूपए वापस करो, इसके बाद रूपए ट्रांसफर करूंगा। यह सुनते ही आरोपियों ने अपना नंबर बंद कर दिया। वहीं गुरमीत सिंह का ट्रेडिंग एकाउंट भी बंद कर दिया। जिसके बाद गुरमीत को ठगी होने का अहसास हुआ और अब शिकायत पर साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed