फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Drunk youth entered mobile shop and showed knife in Bilaspur

Bilaspur: नशे में धुत युवक ने मोबाइल की दुकान में घुसकर दिखाई चाकू, पुलिस ने लिया संज्ञान, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Sep 2023 02:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Sep 2023 02:41 PM IST
सार

बताया जा रहा है की घटना के समय युवक नशे की हालत मे था हालांकि पुलिस से उसने माफी मांगी बहरहाल मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Drunk youth entered mobile shop and showed knife in Bilaspur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र मे एक युवक दुकान पर चाकू लेकर पहुंचा और काउंटर पर चाकू मारने लगा। घटना से ग्राहक और दुकानदार दहशत मे आ गये जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले मे तारबहार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


तारबाहार थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया की पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो मिला था जिसमें एक युवक मोबाइल दुकान के भीतर पहुंचकर उसके काउंटर में चाकू मार रहा था इसके साथ ही मोबाइल पर चाकू से वार करते हुए उसे तोड़ते भी वीडियो में दिख रहा था जिसके कारण आसपास के ग्राहक और कर्मचारी दहशत में आ गए थे।

विज्ञापन

 

जब इस वीडियो की जांच कराई गई तो पता चला कि यह वीडियो बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड राजीव प्लाजा के पास स्थित एक मोबाइल दुकान का था। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश करना शुरू कर दिया। जिसमें पता चला कि मिनी बस्ती के रहने वाले समीर कुमार डिंडोरे पिता विष्णु प्रसाद को पकड़ा गया। जिसके पास से बटन दार चाकू जब्त किया है। बताया जा रहा है की घटना के समय युवक नशे की हालत मे था हालांकि पुलिस से उसने माफी मांगी बहरहाल मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed