फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Dead body of an education department employee who had gone out for a walk was found in river in Bilaspur

Bilaspur: घूमने निकले शिक्षा विभाग के कर्मचारी का नदी में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच जारी

Sat, 09 Mar 2024 01:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Mar 2024 01:20 PM IST
सार

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के तहत इलाके में घर से घूमने निकले शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी का नदी में बाइक सहित शव मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Dead body of an education department employee who had gone out for a walk was found in river in Bilaspur
नदी से शव को बाहर निकालते पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के तहत इलाके में घर से घूमने निकले शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी का नदी में बाइक सहित शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 

दरअसल मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगांव के लीलागर नदी के एनीकट में शुक्रवार की शाम लोगों ने एक लाश देखी जो बाइक के साथ थी। जिसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुँची पुलिस शव को नदी से बाहर निकलवाया और मृतक की पहचान कराई गई, जिसकी पहचान मस्तूरी निवासी अमन मिरी पिता राखी मीरी उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई जो शिक्षा विभाग में प्यून था।

विज्ञापन

 

सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुँचे जिन्होंने मृतक की शिनाख्त की, परिजन ने पुलिस को बताया कि अमन आज छुट्टी होने पर घर में ही था जो दोपहर में घूमने निकला था, वह नदी के पास कैसे पहुँचा और क्या घटना हुई कोई नही जानता, लेकिन युवक की मौत के पीछे हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की लाश बुलेट बाइक क्र. CG 10 BR 3951 के साथ थी और कपडे फटे हुए थे यही वजह है कि परिजन युवक की हत्या कर लाश फेंकने की बात कह रहे है। फिलहाल यह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


मस्तूरी थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत ने बताया की शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए मरच्यूरी भेज दिया है, पोस्टमार्टम किया जायेगा। पीएम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी सामने आएगी।पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed