फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Congress worker Shailendra Nirmalkar registered a record victory in Bilaspur ward

CG Nikay Chunav: शैलेंद्र निर्मलकर ने जीती सम्मान की लड़ाई, पहले कभी मुडंवाया था सिर; अब रिकॉर्ड मतों से जीते

Sun, 16 Feb 2025 10:34 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 16 Feb 2025 10:34 AM IST
सार

नगर पालिका तखतपुर वार्ड 4 जीत दर्ज करने वाले शैलेंद्र निर्मलकर की मां नर्मदा बाई झाडू पोछा लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन करती हैं। वह अपने बेटे की जीत से काफी खुश हैं। वार्ड की जनता के प्रति आभार जताया है। पत्नि शशी निर्मलकर ने पति की जीत पर खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
Congress worker Shailendra Nirmalkar registered a record victory in Bilaspur ward
जीते प्रत्याशी शैलेंद्र निर्मलकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर तखतपुर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में जीत के लिए सिर मुंडन की शर्त हारकर मुंडन कराने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता को कांग्रेस ने तखतपुर नगरपालिका से वार्ड 4 से पार्षद का टिकट दिया था। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष के सामने टिकट दिया था। इस कार्यकर्ता ने नगरपालिका चुनाव में भाजपा के मंडल अध्यक्ष को 460 वोट के अंतराल से हराकर तखतपुर में जीत का रिकार्ड दर्ज किया है। 
विज्ञापन


दरअसल, नगरपालिका तखतपुर वार्ड 4 का चुनाव काफी हाई प्रोफाईल हो गया था। इस वार्ड में भाजपा ने अपने मण्डल अध्यक्ष नैन लाल साहू को कांग्रेस के कार्यकर्ता शैलेंद्र निर्मलकर के खिलाफ उतारा था। शैलेंद्र निर्मलकर वहीं कार्यकर्ता हैंं। जिसने लोकसभा चुनाव में देवेंद्र यादव की हार पर मुण्डन का शर्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से लगाई थी।
विज्ञापन


देवेंद्र यादव की करारी हार के बाद सोशल मिडिया में लगातार शैलेंद्र निर्मलकर को मुंडन कराने के लिए ट्रेंड कर रहे थे। जिससे दुखी होकर अपनी बात को खरा साबित करने के लिए उसने मुंडन कराया था। जिसके बाद देवेंद्र यादव उससे मिलने भी आए थे। नगर पालिका के पार्षद टेकचंद कारड़ा ने शैलेंद्र निर्मलकर से वादा किया था कि अगर वार्ड 4 पिछड़ा आरक्षित होता है तब उसे 4 नम्बर से टिकट दिलाकर उसने जो सम्मान मुंडन कराने से खोया है। वहीं सम्मान नगर पालिका चुनाव में जीत का ताज पहनाकर वापस दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से वार्ड 4 से इस चुनाव में शैलेंद्र निर्मलकर के साथ जनता की सहानभूति भी रही। 1093 मतों में शैलेंद्र निर्मलकर को 762 वोट तो वहीं भाजपा प्रत्याशी नैन लाल साहू को 303 वोट मिले। मंडल अध्यक्ष नैन लाल साहू 460 मतों के भारी अंतर से हार गए। शैलेंद्र ने इस जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया। वहीं नैन लाल साहू ने जनता का जनादेश स्वीकार करने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed