फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   CM Sai gave the gift of 134 development works in Bilaspur

Chhattisgarh: बिलासपुर में सीएम साय ने दी 134 विकास कार्यों की सौगात, 142 कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

Thu, 12 Dec 2024 09:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 09:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को बिलासपुर के लोगों के  451 करोड़ 25 लाख की लागत के 134 विकास कार्यो की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह के अनुरोध पर तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बेड संख्या 30 से बढ़ाकर 50 बेड अस्पताल करने समेत कई घोषणाएं की हैं। 

विज्ञापन
CM Sai gave the gift of 134 development works in Bilaspur
सीएम साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज तखतपुर ब्लॉक के जेएमपी शासकीय स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 451 करोड़ 25 लाख की लागत के 134 विकास कार्यो की सौगात दी। इनमें 143 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से 69 विकास व निर्माण कार्याे का लोकार्पण और 307 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 65 कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्यास शामिल है। 

विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री ने तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह के अनुरोध पर तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बेड संख्या 30 से बढ़ाकर 50 बेड अस्पताल करने, तखतपुर नगर पालिका में चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़, तखतपुर में बाबा गुरूघासीदास जयंती उत्सव के लिए 5 लाख रुपए देने सहित अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के चयनित 142 कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई गारंटी को पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री की सभी गारंटिया सांय-सांय पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि डिजीटल माध्यमों के इस्तेमाल से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी की हर गारंटी पूरा हो रही है पिछले 1 साल में बहुत सारे काम हमने किए हैं। किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान कर रहे हैं। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को हर महीना 1000 रूपए दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को धान खरीदी की प्रोत्साहन राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता की पारिश्रमिक दर 4000 से बढ़कर 5500 रूपए किया हैं। रामलला दर्शन योजना भी हमने बनाई और क्रियान्वित की। राज्य में अब तक 20 हजार से ज्यादा रामभक्त रामलला का दर्शन कर चुके हैं। इस कड़ी में आगे मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना भी जल्द शुरू होगी। उन्होंने कहा कि बूढ़े मां-बाप की इच्छा होती है की जीवन में एक बार तीरथ-बरत किया जाए। गरीब लोगों की मजबूरीवश इच्छा पूरी नहीं हो पाती है। उनकी यह इच्छा हमारी सरकार पूरी करेगी। 

डिजिटल माध्यमों का उपयोग भ्रष्टाचार को रोकने और सुशासन लाने में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाला कोयला घोटाला की संभावना को हमने सुशासन के जरिए रोका है। प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप पीएससी की सीबीआई जांच शुरू हो गई है।  पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न हुई। मोदी की एक और गारंटी इस रूप में पूरी हुई। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष परीक्षा होने से किसान मजदूर गरीब के बेटे आज बड़े-बड़े पद पर चयनित हो रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर हवाई अड्डे में आगे भी तेजी से विकास होगा, नाइट लैंडिंग की लैंडिंग की सुविधा जल्द मिलेगी इस बाबत मैं केंद्रीय उद्यान मंत्री से दिल्ली में मुलाकात की है। उन्होंने जल्द नाइट लैंडिंग सुविधा के लिए भरोसा दिलाया है। 

वही सीएम ने कहा की मजबूती से हमारी सरकार नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का बीड़ा हमने उठाया है इसमें केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग इसमें मिल रहा है। उन्होंने कहा की नियद नेल्लानार योजना के तहत घोर नक्सली एरिया में हमने विकास की रोशनी पहुंचाई है। राज्य सरकार के 1 साल पूरा होने पर जनादेश तिहार के रूप में इसे मनाया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने बाइक एंबुलेंस के लिए कलेक्टर की पीठ थपथपाई 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तखतपुर में आयोजित सभा में जिला प्रशासन द्वारा संचालित बाइक एंबुलेंस सेवा की जमकर सराहना की। उन्होंने जिला कलेक्टर अवनीश शरण को इस नवाचार के लिए बधाई दी। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री जनमन योजना की मंशा के अनुरूप जंगली क्षेत्रों के निवासियों के लिए 7-8 महीना पहले इसे लांच की। कोटा विकासखंड का उत्तरी हिस्सा वनों और नदी नालों से अटा पड़ा है।


आगे कहा कि बारहों महीने चार पहिया वाहन गांवों तक नहीं पहुंच सकते। जिसके कारण लोग अस्पताल तक नहीं पहुंच सकते थे। क्षेत्र के दौरे में कलेक्टर ने स्वयं इस कठिनाई को महसूस की और डीएमएफ मद से 4 बाइक एंबुलेंस की स्वीकृति दी। ये एंबुलेंस धड़धड़ाते हुए ग्रामों तक पहुंच रही है। प्रसव हो अथवा अन्य कोई गंभीर बीमारी, त्वरित गति से उन्हें अस्पताल तक ले आती है। यह सुविधा निःशुल्क है। ज्यादातर बैगा और बिरहोर जैसे पिछड़े आदिवासी इनका लाभ उठा रहे हैं। अब तक लगभग 5 हजार लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed