फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Chhatisgarh long traffic jam on rmkk road small vehicle moving but heavy vehicle movement stopped

Chhattisgarh: पेंड्र-बिलासपुर मार्ग पर आठ किमी लंबा जाम, ट्रेलर फंसने से अटके वाहन, दोपहर तक खुलने की संभावना

Tue, 31 Jan 2023 12:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 31 Jan 2023 12:40 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि पहले ट्रेलर चालक और दूसरे वाहनों के चालकों के द्वारा जाम में फंसे ट्रेलर को हटाने का काफी प्रयास किया गया मगर जगह और खतरनाक घाटी होने के चलते जाम नहीं खुला सका।

विज्ञापन
Chhatisgarh long traffic jam on rmkk road small vehicle moving but heavy vehicle movement stopped
आरएमकेके रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ में पेण्ड्रा को बिलासपुर से जोड़ने वाले मुख्यमार्ग आरएमकेके सड़क में कल रात से एक हैवी ट्रेलर घाट में फंस गया है, जिसके चलते बंजारी घाट में पर 8 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि छोटी गाड़ियां एक ओर से निकाली जा रही हैं, तो जाम आज दोपहर तक पूरी तरह खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पहले ट्रेलर चालक और दूसरे वाहनों के चालकों के द्वारा जाम में फंसे ट्रेलर को हटाने का काफी प्रयास किया गया मगर जगह और खतरनाक घाटी होने के चलते जाम नहीं खुला सका। इसके बाद सड़क में फंसे वाहन को हटाने के लिए क्रेन भी मंगाई गई लेकिन फंसा हुआ ट्रेलर हैवी होने के कारण, वह भी प्रयास नाकाम रहा और जाम बढ़ता गया।
विज्ञापन


जब स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी मिली तो अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम की स्थिति का जायजा लिया और आज सुबह दोबारा जाम खुलवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि सुबह से अब तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएमकेके रोड में आए दिन हादसे होते हैं और जाम की स्थिति बनती रहती है। पर देर रात इस हैवी वाहन के फंस जाने के चलते बड़े वाहनों की आवाजाही इस मार्ग पर पूरी तरह थम गई है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरा विकल्प मार्ग टाइगर रिजर्व से होते हुए बिलासपुर को जाता है। मगर इस मार्ग में भी बड़े वाहन नहीं जा सकता क्योंकि एटीआर के अंदर से वाहनों का प्रवेश वंचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed