{"_id":"67a4f036b3472dabe60b26b4","slug":"cg-election-2025-cm-sai-road-show-in-bilaspur-tomorrow-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2025: सीएम साय का कल बिलासपुर में रोड शो, निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2025: सीएम साय का कल बिलासपुर में रोड शो, निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
Thu, 06 Feb 2025 10:55 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:55 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर प्रचार जोर शोर से चल रहा है। सात फरवरी को मुख्यमंत्री साय रोड शो करेंगे। ताकि भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा सके।
विज्ञापन
सीएम साय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर में सात फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रोड शो करेंगे और नगरीय निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिहाज से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगर निगम बिलासपुर में रोड शो और आमसभा करेंगे।
जिसे लेकर भाजपा के प्रत्याशियों सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी द्वारा विधिवत रोड मैप जारी कर शहर के प्रमुख चौक चौराहों की साज सज्जा कर धूमधाम से स्वागत की तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री साय शुक्रवार शाम चार बजे तिफरा हाईस्कूल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही तिफरा काली मंदिर से रोड शो प्रारंभ करेंगे। उसके बाद पुराना ओव्हरब्रिज,महाराणा प्रताप चौक, राजीव गांधी चौक,मंदिर चौक जरहाभांठा, इंदु चौक, मगरपारा चौक, अग्रसेन चौक, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, पुराना बस स्टैंड, तेलीपारा रोड, मानसरोवर चौक, हटरी चौक, गांधी चौक, दयालबंद रोड, भगत सिंह चौक, गुरुनानक चौक, राजकिशोर नगर पुल, शनि मंदिर, शक्ति चौक, राजकिशोर नगर चौक, भक्त माता कर्मा चौक, खमतराई चौक,अशोक नगर चौक, नूतन चौक, सुभाष चौक होते हुए महामाया चौक पर समापन करेंगे।