{"_id":"6512db6387a2d94c530cfcc5","slug":"bjp-parivartan-yatra-reached-bilaspur-chhattisgarh-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की परिवर्तन यात्रा: मीनाक्षी लेखी बोलीं- हर तरफ से उठ रही सरकार बदलने की आवाज, राहुल पर भी साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की परिवर्तन यात्रा: मीनाक्षी लेखी बोलीं- हर तरफ से उठ रही सरकार बदलने की आवाज, राहुल पर भी साधा निशाना
Tue, 26 Sep 2023 06:54 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 26 Sep 2023 06:54 PM IST
सार
बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र पहुंची केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र पहुंची केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। मिनाक्षी लेखी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हर जगह जमीन से आवाज आ रही है लबडा- बबड़ा की सरकार बदलेंगे। साथ ही कहा कि प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं राहुल गांधी के बटन वाले पर बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बटन तो मोदी जी दबाते हैं, इनकी सरकार तो खेती बंद करने की बात करती थी, मोदी सरकार में किसानी बजट बढ़ा है। राहुल जी रोड से और ट्रेन से यात्रा कर पा रहे हैं, तो वह इसलिए क्योंकि सुरक्षा का माहौल है। वह ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो केंद्र सरकार का ही एडवर्टाइजमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन