फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bilaspur Absconding accused arrested in case of theft of ancient Bhanwar Ganesh idol

Bilaspur: प्राचीन भांवर गणेश की मूर्ति चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, तमंचे के बल पर की थी लूट

Tue, 31 Jan 2023 11:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 31 Jan 2023 11:03 PM IST
सार

25 अगस्त 2022 को महेश केवट रात करीब 9:30 बजे खाना खाकर मंदिर के पास बने सामुदायिक भवन के पास जमीन पर अकेले सो रहा था तभी रात करीबन 1:00 से 2:00 के बीच अज्ञात चार नकाबपोश लोगों ने सामुदायिक भवन के पास पहुंचकर भवन के दरवाजा को जोर से धकेल के अंदर घुस गया।

विज्ञापन
Bilaspur Absconding accused arrested in case of theft of ancient Bhanwar Ganesh idol
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम ईटवा पाली में प्राचीन भांवर गणेश की मूर्ति के चोरी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम ईटवा पाली में नदी किनारे प्राचीन मंदिर पर भांवर गणेश मूर्ति स्थापित है। जहां महेश राम केवट मंदिर की देखरेख और पूजा पाठ करता है। 25 अगस्त 2022 को महेश केवट रात करीब 9:30 बजे खाना खाकर मंदिर के पास बने सामुदायिक भवन के पास जमीन पर अकेले सो रहा था तभी रात करीबन 1:00 से 2:00 के बीच अज्ञात चार नकाबपोश लोगों ने सामुदायिक भवन के पास पहुंचकर भवन के दरवाजा को जोर से धकेल के अंदर घुस गया।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी महेश राम केवट को अज्ञात चोरों ने पकड़ लिया इसके साथ ही जमीन पर ही उसे दबा कर उसके साथ हाथ मुक्के से मारपीट करने लगा जिसमे से एक आरोपी कट्टा रखा हुआ था जो पुजारी महेश केवट के सिर में अड़ा दिया और उससे मंदिर की चाबी को छीन कर भांवर गणेश मंदिर का ताला खोलकर अंदर में स्थापित प्राचीन कालीन मूर्ति को लूट कर फरार हो गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई । इसी दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की युवराज टण्डन,मोहताब सुमन उर्फ राजा,निशांत कुमार घोष उर्फ सचिन,सुमीर राय का इस घटना से तार जुड़ा है। इस पर पुलिस उन्हे पकड़कर पुछताछ किया गया जिसमें चारों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी अतुल भार्गव के साथ मिलकर ग्राम पाली में श्री भांवर गणेश मंदिर में लूट हुये प्राचीन कालीन मूर्ति को चोरी करना कबूल किया।
विज्ञापन


जिसके बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत पर भेजा गया था।वही मामले में एक आरोपी अतुल भार्गव घटना के दिन से ही फरार था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed