फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Akash only white tiger in Pendari Zoological Park died he was born on 16 May 2015 in Bilaspur

Bilaspur: पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में इकलौते सफेद बाघ आकाश की मौत, 16 मई 2015 को हुआ था जन्म

Tue, 22 Apr 2025 05:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 22 Apr 2025 05:18 PM IST
सार

बिलासपुर के कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में इकलौते सफेद बाघ आकाश की मौत हो गई। 10 वर्षीय आकाश का जन्म 16 मई 2015 को इसी जू में हुआ था आकाश सफेद बाघ विजय और बाघिन सिद्धि का सावक था।

विज्ञापन
Akash only white tiger in Pendari Zoological Park died he was born on 16 May 2015 in Bilaspur
सफेद बाघ आकाश की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में इकलौते सफेद बाघ आकाश की मौत हो गई। 10 वर्षीय आकाश का जन्म 16 मई 2015 को इसी जू में हुआ था आकाश सफेद बाघ विजय और बाघिन सिद्धि का सावक था। प्रबंधन के मुताबिक आकाश पूरी तरह स्वस्थ था हलाकी वह मौत से 20 मिनट पहले तक वह आराम से टहल रहा था इसके साथ ही भोजन भी ठीक से किया था। इसी बीच जब सुबह 9:30 बजे जू कीपर जितेंद्र बाड़े खोलने पहुंचा तो देखा कि आकाश दीवार से सटा लेटा हुआ है।

विज्ञापन


पानी छिड़कने पर भी वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दी इस पर फौरन डिप्टी रेंजर सुखबाई कंवर को इसकी सूचना दी। रेन्जर जब वहा पहुंचा देखा कि बाघ की सांसे थमी हुई है। जू चिकित्सक डॉक्टर पी के चंदन को बुलाया गया जिन्होंने जांच के बाद बाघ को मृत होने की जानकारी दी। बाद में मुख्य वन संरक्षक जू संचालक, स्वतंत्र विशेषज्ञ मंसूर खान और तीन सदस्यीय पशु चिकित्सा समिति की मौजूदगी में पीएम हुआ। वहीं कानन के डीएफओ यू आर गणेशन ने बताया की रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की पुष्टि हुई है बाघ के शरीर में बीमारी या चोट के कोई निशान नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed