फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Accused arrested in case of knife attack on fruit seller in Bilaspur

बिलासपुर में चाकूबाजी: पत्नी के सामने फल विक्रेता पर हमला, पुलिस ने रायपुर से आरोपी को दबोचा

Mon, 08 Jun 2026 04:16 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 08 Jun 2026 04:16 PM IST
सार

बिलासपुर के तिफरा बाजार चौक में फल विक्रेता मनीष गोस्वामी पर पत्नी के सामने चाकू से हमला कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस जांच में अवैध संबंधों को लेकर विवाद की बात सामने आई।

विज्ञापन
Accused arrested in case of knife attack on fruit seller in Bilaspur
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के तिफरा बाजार चौक में एक फल विक्रेता पर उसकी पत्नी के सामने सार्वजनिक रूप से चाकू से हमला किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने खुलेआम फल विक्रेता पर वार किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। घायल मनीष गोस्वामी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मनीष की पत्नी ने सिरगिट्टी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका पति अपनी फल दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट वहां पहुंचा। उसने पीछे से मनीष को पकड़ा और धारदार चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गई।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि घायल मनीष गोस्वामी का आरोपी दुर्गेश साहू के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध था। मनीष ने उस महिला को ग्राम सैदा में रखा हुआ था। इस बात को लेकर आरोपी दुर्गेश साहू के मन में मनीष के प्रति गहरा आक्रोश था। इसी विवाद के कारण दुर्गेश ने मनीष पर धारदार चाकू से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दुर्गेश साहू फरार हो गया था। पुलिस को सूचना मिली कि वह रायपुर में छिपा है। सिरगिट्टी थाने की एक टीम तुरंत रायपुर रवाना हुई। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और धारदार चाकू भी जब्त किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed