फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   6 lakh was found from a car During vehicle checking in Bilaspur

चुनाव से पहले मिला कैश: वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 6 लाख, बिलासपुर पुलिस जांच में जुटी; रकम किसकी

Sat, 09 Sep 2023 09:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 09 Sep 2023 09:29 PM IST
सार

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को 6 लाख रुपए मिले हैं। पुलिस पूछताछ में रकम ठेकेदारी की और लेबर पेमेंट करने की जानकारी दी गई। लेकिन पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
6 lakh was found from a car During vehicle checking in Bilaspur
पुलिस को कार से मिले छह लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले में शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को 6 लाख रुपए मिले हैं। पुलिस पूछताछ में रकम ठेकेदारी की और लेबर पेमेंट करने की जानकारी दी गई। लेकिन रुपए का स्रोत नहीं मिला। जिसके कारण पुलिस ने रकम जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरा मामला कोटा के बेलगहना चौकी का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र के नाका में पुलिस के द्वारा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए संदिग्ध और अवैध समानों के परिवहन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी। इसी के तहत वाहनों  की भी चेकिंग की गई थी। तभी शनिवार को केन्दा नाका के पास मुखबिर की सूचना से पुलिस को सूचना मिल गई थी।
विज्ञापन


एमपी 04 जे ई 3339 एम जी ग्लोस्टर कार सवार संदिग्ध परिस्थिती में है। इस पर पुलिस सहायता केंद्र के स्टाफ ने गाड़ी को रोककर चेकिंग की। इस दौरान गाड़ी मे मौजूद ए.सत्यनारायण प्रसाद पिता रामा कोटईया बिला नंबर 07 लहरी,अकार्ड विलास साई सागर जिला तिरुमलाईगिरी जिला हैदराबाद तेलंगाना के पास से एक लाल प्लास्टिक थैले में 500 रुपये के सौ-सौ नोटों के 12 बंडल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें 500 रुपये के 1200 नोट करीब छह लाख रुपये रखे थे। रुपये रखने के संबंध में उससे पूछताछ करने पर बताया कि वह रेलवे में ठेकेदार है और लेबर की पेमेन्ट लेकर जा रहा है। लेकिन जब उससे रकम के स्त्रोत के संबंध में पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। संतुष्ट जवाब और वैध दस्तावेज पेश नहीं करने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed