फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bike riding youth dies due to collision with trailer in Korba

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम; आरोपी फरार

Tue, 19 Mar 2024 06:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 19 Mar 2024 06:00 PM IST
सार

कोरबा में एक ट्रेलर ने बाइक सवार एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with trailer in Korba
demo pic

विस्तार

उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम ईश्वर साहू था। वह दीपका से दर्राभांटा स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बरपाली के पास एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। डायल 112 के माध्यम से उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मृतक के पिता बाबूलाल श्रीवास ने बताया कि उसका बेटा ईश्वर दीपिका के एक निजी कंपनी में काम करता था, जो काम कर घर वापस लौट रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। बाबूलाल ने बताया कि उसका इकलौता बेटे ईश्वर की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। वहीं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ईश्वर घर एक कमाऊ पुत्र था। उसकी ही कमाई से घर का खर्च चल रहा था और वह खेती-किसानी कर जीवन यापन कर रहा था। आने वाले समय में वह सरकारी नौकरी की तलाश में था, जिसे लेकर पढ़ाई भी कर रहा था। आज उसका कॉलेज में पेपर भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद खुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर डायल 112 वाहन के माध्यम से अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ट्रेलर चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

जगदलपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

परपा थाना क्षेत्र के उलनार गांव में मंगलवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टिप्पर चालक वाहन छोड़ वहां से फरार हो गया, लेकिन कुछ देर के बाद टिप्पर चालक भी गिरफ्तार हो गया।

पुलिस ने बताया कि ग्राम उलनार टिप्पर और स्पलेंडर बाइक में आमने-सामने टक्कर होने से बाइक सवार पांडूराम बघेल (40) निवासी ग्राम मिलकूलवाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही डायल 112 के साथ ही परपा पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद बाइक एवं टिपर गाड़ी चालक राजू कश्यप (32) निवासी ग्राम बेलर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed