फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bike rider died in road accident in Gaurel Pendra Marwahi

Road Accident In Marwahi : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Thu, 10 Aug 2023 08:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Aug 2023 08:01 PM IST
सार

गौरेला में पेंड्रा मरवाही में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत  हो गई।
 

विज्ञापन
Bike rider died in road accident in Gaurel Pendra Marwahi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेल पेंड्रा मरवाही जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मरवाही में गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची मरवाही थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पेंड्रा सिवनी मुख्यमार्ग पर धरहर गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मरवाही थाना पुलिस और 108 संजीवनी एक्सप्रेस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त दीनदयाल निवासी खुरपा गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीनदयाल अपने गांव खुरपा से धरहर जा रहा था और पहुंचने से पहले उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा करने बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed