फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Youth injured after being hit by IED in Bijapur

Bijapur: आईईडी की चपेट में आने से युवक घायल, नक्सलियों के कब्जे में रहा 17 दिन, रायपुर किया गया रेफर

Fri, 29 Mar 2024 08:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Mar 2024 08:02 PM IST
सार

बीजापुर में नक्सलियों के द्वारा प्लांट की गई आईईडी की जद में आकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। नक्सलियों ने घटना के बाद जख्मी हालत में युवक को अपने कब्जे में बंधक बनाकर रखे हुए थे।

विज्ञापन
Youth injured after being hit by IED in Bijapur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में नक्सलियों के द्वारा प्लांट की गई आईईडी की जद में आकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। नक्सलियों ने घटना के बाद जख्मी हालत में युवक को अपने कब्जे में बंधक बनाकर रखे हुए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है कि नैमेड थाना क्षेत्र ग्राम कचिलवार निवासी युवक गुड्डू लेकाम उम्र 18 अपने किसी निजी काम से तेलंगाना के चेरला गया हुआ था। 11 मार्च 2024 को वह वापस कचिलवार आने के लिए पैदल ही जंगल के रास्ते निकला था।
विज्ञापन


इसी बीच गुड्डू इतावर गांव के पास पहुंचा ही था कि शाम 7.30 बजे के आसपास नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने की नियत से लगाये गए आईईडी बम की चपेट में आने से गुड्डू बुरी तरह घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल होने के वाद नक्सली उसे वहीं बंधक बनाकर 28 तारीख तक छुपा कर रखे थे। गुड्डू के परिजनों को घटना का पता चलने पर गांव वालों के साथ जाकर गुड्डू लेकाम को वापस लाकर जिला अस्पताल में भर्ती किया। जहां उसकी हालत गंभीर होने और दोनों पैर जख्मी होने से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed