फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   young man killed 20 injured due to lightning in tendupatta Phad in bijapur

तेंदूपत्ता फड़ में बिजली गिरने से एक की मौत: दो बच्चों, सात महिलाएं सहित 20 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Mon, 08 May 2023 03:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 08 May 2023 03:55 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन करीब 15 किमी दूर थाना होने से पहुंचने में देर लगी। इस बीच लोगों ने अपने वाहनों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। थोड़ी देर में पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई। 

विज्ञापन
young man killed 20 injured due to lightning in tendupatta Phad in bijapur
आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार शाम तेंदूपत्ता फड़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चों सहित सात महिलाएं शामिल हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण घायलों को अस्पताल पहुंचाने में चार घंटे का समय लग गया। ये सभी लोग तेंदूपत्ता बेचने के लिए पहुंचे थे। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली
जानकारी के मुताबिक, बासागुड़ा से करीब 15 किमी दूर पोलमपल्ली गांव में तेंदूपत्ता बेचने के लिए रविवार को ग्रामीण पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब बजे मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। तभी तेज आवाज के साथ वहां बिजली गिर पड़ी। थोड़ी देर में जब स्थिति सामान्य हुई तो आसपास के लोगों ने देखा कि कई ग्रामीण जमीन पर पड़े हुए हैं। बिजली की चपेट में आकर माड़वी देवा (22) गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिलाओं और बच्चों सहित 20 अन्य ग्रामीण भी झुलस गए थे। 
विज्ञापन




तीन घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन करीब 15 किमी दूर थाना होने से पहुंचने में देर लगी। इस बीच लोगों ने अपने वाहनों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। थोड़ी देर में पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई। तीन गंभीर घायलों को पुलिस अपनी गाड़ी में लेकर जिला अस्पताल पहुंची। बाकी सभी घायलों का इलाज बासागुड़ा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पोलमपल्ली गांव नक्सली क्षेत्र माना जाता है। बासागुड़ा स्वास्थ्य केंद्र से दूर होने के कारण घायलों को अस्पताल लाने में विलंब हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सली क्षेत्र होने के कारण आवागमन के साधन नहीं
स्वास्थ्य केंद्र के डा. तरुण गोटा ने बताया कि घायल ग्रामीणों को अस्पताल तक लाने में  रात के करीब 10 बजे गए थे। पोलमपल्ली सुदूरवर्ती गांव है। गांव में आवागमन के साधन नही है, फिर भी निजी और एंबुलेंस वाहन से पीड़ितों को लाया गया। तीन गंभीर पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए बीजापुर भेजा गया है। युवक का शव पोस्टमार्ट के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। बीजापुर जिले में शनिवार से तेंदूपत्ता तोडा़ई का काम चल रहा है। मौसम के उतार चढ़ाव से ग्रामीणों में  पहले से ही संशय की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed