फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Woods of Bijapur will show strength in China selection in softball

Bijapur: बीजापुर की लकड़ियां चीन में दिखाएंगी दमखम, सॉफ्टबॉल में हुआ चयन, टीम के कोच बनाये गये श्रम निरीक्षक

Thu, 24 Aug 2023 07:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 24 Aug 2023 07:29 PM IST
सार

29 अगस्त से तीन सितंबर तक चीन के पिंगटाउन आइलैंड में अंडर 18 महिला एशिया कप चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इस स्पर्धा के लिए देश भर से भारतीय टीम में 16 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
Woods of Bijapur will show strength in China selection in softball
बीजापुर की लकड़ियां चीन में दिखाएंगी दमखम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

29 अगस्त से तीन सितंबर तक चीन के पिंगटाउन आइलैंड में अंडर 18 महिला एशिया कप चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इस स्पर्धा के लिए देश भर से भारतीय टीम में 16 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें नक्सलगढ़ बीजापुर से स्पोर्ट्स एकेडमी की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी रेणुका व विमला का भी चयन इस स्पर्धा के लिए किया गया हैं। चीन में  होने वाले इस चैंपियनशिप में बीजापुर की ये लकड़ियां अपना दमखम दिखाएंगी। वही बीजापुर श्रम निरीक्षक को इस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कोच भी बनाया गया हैं।

विज्ञापन

 

भारतीय सॉफ्टबॉल की टीम आगामी 26 अगस्त को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चीन के लिए उड़ान भरेगी। देश के अलग-अलग राज्यों से इस प्रतियोगिता के लिए चयन किये गए 16 खिलाड़ियों में तेलंगाना से चार, महाराष्ट्र से दो, केरल से दो, दिल्ली से एक, मध्य प्रदेश से एक, राजस्थान से दो, जम्मू से एक, आंध्र प्रदेश से एक और छत्तीसगढ़ के  बीजापुर जिले से दो खिलाड़ियों चयन किया गया हैं। जिसमें बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी रेणुका तेलम पिता स्व.नागेश तेलम व विमला तेलम पिता हिरमा तेलम शामिल हैं। वहीं हेड कोच व जिले के श्रम निरीक्षक सोपान कर्णवार को भारतीय सॉफ्टबॉल टीम का कोच बनाया गया हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed