फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Villagers injured after being hit by IED under pressure imposed by Maoists in Bijapur

IED Blast In Bijapur: माओवादियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर ग्रामीण घायल, भद्राचलम रेफर

Tue, 21 Nov 2023 10:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Nov 2023 10:59 PM IST
सार

घायल को सीआरपीएफ 151 वाहिनी व 204 कोबरा वाहिनी के जवानों ने त्वरित सहायता देते हुए उसे कोबरा फील्ड हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां घायल ग्रामीण का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए तेलंगाना के भद्राचलम रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Villagers injured after being hit by IED under pressure imposed by Maoists in Bijapur
घायल ग्रामीण को ले जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सलियों के प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण घायल हो गया है। जख्मी हुए ग्रामीण को बेहतर इलाज के लिए सीआरपीएफ जवानों ने एंबुलेंस की मदद से पड़ोसी राज्य तेलंगाना के भद्राचलम भेजा है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पामेड़ थाना क्षेत्र के धर्माराम स्कूलपारा निवासी चन्द्रिया सपका (उम्र 50) पिता रमैया मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे मछली पकड़ने चिंतावागु नदी गया हुआ था। वापसी के दौरान लगभग 10 बजे नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण चन्द्रिया के दाहिने पैर में गंभीर रूप से चोट आने से वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गया। होश में आने के बाद ग्रामीण घसीटते हुए नदी के किनारे तक पहुंचा और अन्य ग्रामीणों को आवाज लगाई। पास खेत मे धान काटने वाले ग्रामीणों ने घायल ग्रामीण को गांव तक पहुंचाया।
विज्ञापन


इसके बाद सीआरपीएफ 151 वाहिनी व 204 कोबरा वाहिनी के जवानों ने घायल ग्रामीण को त्वरित सहायता देते हुए उसे कोबरा फील्ड हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां घायल ग्रामीण का प्राथमिक उपचार कर उसे एंबुलेंस की मदद से जवानों ने बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी राज्य तेलंगाना के भद्राचलम रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed