फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Villagers associated with Tendupatta work in Bijapur demand cash payment from MLA

Bijapur: तेंदूपत्ता टूटने से पहले ग्रामीणों ने नकद भुगतान की रखी मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Thu, 04 May 2023 10:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 May 2023 10:14 PM IST
सार

तेंदूपत्ता ग्रामीणों की आय का मुख्य स्रोत है। इसलिए उनकी मांग है कि तेंदूपत्ता तोड़ाई का भुगतान नकद किया जाए। वहीं विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों से कहा कि वे उनकी मांगों को सरकार के संज्ञान में लाएंगे।

विज्ञापन
Villagers associated with Tendupatta work in Bijapur demand cash payment from MLA
विधायक को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेंदूपत्ता का सीजन आते ही ग्रामीणों ने एक बार फिर से तेंदूपत्ता तोड़ाई के नकद भुगतान की मांग रखी हैं। ग्रामीणों ने अपनी इस मांग से क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया हैं।

विज्ञापन

गुरुवार को जांगला क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी से उनके भैरमगढ़ स्थित आवास में पहुंचकर, उनसे बात की और इस वर्ष तेंदूपत्ता तोड़ाई का नकद भुगतान किए जाने की मांग कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना था कि बीजापुर जिला संवेदनशील एवं दुर्गम इलाका होने के कारण यहां बैंकों की कमी है, और जो बैंक हैं, वे ज्यादा दूर होने की वजह से वहां भुगतान लेने जाना संभव नहीं हो पाता। 
विज्ञापन


तेंदूपत्ता ग्रामीणों की आय का मुख्य स्रोत है। इसलिए उनकी मांग है कि तेंदूपत्ता तोड़ाई का भुगतान नकद किया जाए। वहीं विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों से कहा कि वे उनकी मांगों को सरकार के संज्ञान में लाएंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान पोदिया, रामलु पोयाम, बुधराम पोयाम, आयतु, रामू कुहरामी, चैतराम कोवासी, सोनधर कोवासी, मनीराम, भूपेंद्र कोरसा व रमेश बेंजाम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। बता दें कि जिले में एक मई से तेंदूपत्ता तोड़ाई कार्य शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार चार मई तक तोड़ाई का काम शुरू नहीं हो पाया था। बीजापुर वनमंडल के अंतर्गत इस बार 28 समितियां व 562 फड़ बनाए गए हैं। वहीं इस वर्ष वनमंडल ने एक लाख 21 हजार 600 मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed