{"_id":"6771415ba82653f4b2071014","slug":"union-minister-anupriya-patel-visits-discusses-with-students-preparing-for-neet-and-cgpsc-in-bijapur-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का दौरा, नीट और सीजीपीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का दौरा, नीट और सीजीपीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से चर्चा
Sun, 29 Dec 2024 06:03 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 29 Dec 2024 06:03 PM IST
सार
केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल अपने एक दिवसीय बीजापुर प्रवास पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बीजापुर में नवनिर्मित सेन्ट्रल लाईब्रेरी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल अपने एक दिवसीय बीजापुर प्रवास पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बीजापुर में नवनिर्मित सेन्ट्रल लाईब्रेरी का अवलोकन किया। उक्त भवन में लाईब्रेरी के अलावा कम्प्यूटर क्लासेस उच्च तकनीक के कम्प्यूटर वीआर सेट गेमिंग जोन सहित टेलिस्कोप एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं बच्चों के मनोरंजन के साधन को देखा। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती पटेल ने लाईब्रेरी पहुंच कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से उनकी तैयारी के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
एक छात्र ने नीट की तैयारी एवं एक छात्रा द्वारा सीजीपीएसी की तैयारी करने की जानकारी दी। लाईब्रेरी का सही उपयोग कर मेहनत और लगन से परिश्रम कर सफलता अर्जित करने के लिए उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर संबित मिश्रा ने बताया सेन्ट्रल लाईब्रेरी को न्यू एज लार्निंग सेंटर के रूप में डेव्हलप किया जा रहा है। जहां पर विद्यार्थियों एवं सभी आयु वर्ग के लोगों को मार्डन टेक्नोलॉजी जैसे वी.आर. सेट, अत्याधुनिक कम्प्यूटर, टेलीस्कोप, एलेक्सा एवं विभिन्न प्रकार के माईन्ड गेम्स के माध्यम से लर्निंग को इंटरेक्टिव बनाया जा रहा है। जिसका लाभ जिले के विद्यार्थियों के साथ-साथ आम जन को भी हो रहा है। उक्त गतिविधियां करते हुए बच्चों ने मंत्री के समक्ष अपना-अपना अनुभव साझा किए।
विज्ञापन