{"_id":"65d62373d3297435d4003f98","slug":"two-women-militia-members-involved-in-murder-and-kidnapping-incident-arrested-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: हत्या और अपहरण की घटना में शामिल दो महिला मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: हत्या और अपहरण की घटना में शामिल दो महिला मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार
Wed, 21 Feb 2024 09:53 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 21 Feb 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
आरोपी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने हत्या व अपहरण की घटना में शामिल दो महिला मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों आरोपियों पर बीजापुर पुलिस अधीक्षक की ओर से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मद्देड़ थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर ग्राम लोदेड की ओर निकली हुई थी। इस दौरान लोदेड़ से 2 फरार नक्सली मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा गया। जिसमें सरिता पति सलैया निवासी लोदेड़ व टिंगे मीना पति स्व. सन्यासी निवासी लोदेड थाना मद्देड़ को पकड़ा गया। पकड़ी गई आरोपी 26 मई 2010 को ग्राम लोदेड़ के ग्रामीण के अपहरण व हत्या करने की घटना व 21 जुलाई 2010 को ग्राम संगमपल्ली निवासी के अपहरण व हत्या करने की घटना में शामिल रहे।
विज्ञापन
दोनों के विरुद्ध थाना मद्देड़ में 1-1 स्थाई वारंट लंबित है। वहीं, पुलिस अधीक्षक बीजापुर की ओर से दोनों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार का इनाम घोषित हैं। आरोपियों के विरुद्ध मद्देड़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है।
विज्ञापन