फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Two pipes and a cooker bomb recovered security forces deactivated them in Bijapur

Bijapur: दो पाइप और एक कुकर बम बरामद, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय, नक्सलियों ने किया था प्लांट

Sat, 15 Jun 2024 05:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Jun 2024 05:41 PM IST
सार

बीजापुर में डी-माईनिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने दो पाइप और एक कुकर बम बरामद कर वहीं सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन
Two pipes and a cooker bomb recovered security forces deactivated them in Bijapur
दो पाइप और एक कुकर बम बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में डी-माईनिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने दो पाइप और एक कुकर बम बरामद कर वहीं सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नैमेड क्षेत्र के गदामली व कडेर के बीच निर्माणधीन मार्ग पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए सीआरपीएफ कैम्प जैवारम, जांगला व नैमेड थाना की संयुक्त पार्टी निकली थी। गदामली व कडेर के बीच रोड किनारे और रोड के बीच में 30-30 किलो के दो पाइप बम और 10 किलो का एक कुकर बम प्लांट किया गया था।

विज्ञापन

 

कमांड स्विच सिस्टम से सभी आईईडी 2 -2 मीटर की दूरी पर सीरीज में लगाया गया था। नक्सलियों ने स्ट्रीट सोलर पैनल के पोल को काटकर उक्त डायरेक्शनल पाइप बम तैयार किया था। डी-माइनिंग के दौरान बीडीएस बीजापुर और बीडीएस सीआरपीएफ की टीम द्वारा उक्त आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed