{"_id":"665606d0f1ad8a4f750b47dd","slug":"two-naxalites-involved-in-murder-and-arson-and-other-cases-arrested-in-bijapur-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: हत्या और आगजनी समेत अन्य मामलों में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार, कई दिनों से दोनों की थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: हत्या और आगजनी समेत अन्य मामलों में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार, कई दिनों से दोनों की थी तलाश
Tue, 28 May 2024 10:01 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 28 May 2024 10:01 PM IST
सार
दोनों नक्सली कुटरू इलाके के रहने वाले हैं। एक की पहचान जन मिलिशिया सदस्य बुधराम उर्फ दुला और दूसरे की मिलिशिया सदस्य लच्छु कतलम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबल के जवानों ने हत्या, आगजनी व आईईडी प्लांट करने जैसी वारदातों में शामिल रहे दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च 2024 को पेठा में एक ग्रामीण की मुखबीर होने के शक में हत्या करने के मामले में जन मिलिशिया सदस्य बुधराम उर्फ दुला (उम्र 40) पिता सोमा मिच्चा, निवासी पेठा थाना कुटरू को कुटरू के साप्ताहिक बाजार से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि नक्सली बुधराम पुलिस पार्टी की रेकी करने के उद्देश्य से साप्ताहिक बाजार में आया हुआ था। जिसे जवानों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
वहीं कुटरू थाना क्षेत्र के केतुलनार से एक मिलिशिया सदस्य लच्छु कतलम (उम्र 36) पिता सुक्कू, निवासी को पकड़ा गया। पकड़ा गया नक्सली 10 जनवरी 2022 को केतुलनार के ग्रामीण की हत्या, 4 फरवरी 2022 को मंगापेटा भैंसबाड़ा के पास हाईवा वाहन में आगजनी करने तथा 28 नवंबर 2023 को केतुलनार दरभा मार्ग पर आईईडी प्लांट करने की घटना में शामिल था। साथ ही इसके खिलाफ कुटरू थाना में दो स्थाई वारंट लंबित हैं। बीजापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा इस पर 10 हजार का इनाम भी रखा था।
विज्ञापन