फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Two Naxalites arrested in Bijapur who attacked police set vehicles on fire

बीजापुर: वाहनों में आग लगा पुलिस पर हमला करने वाले दो नक्सली गिरफ्तार, आलवाड़ा-गुमनेर समेत कई जगह कर चुके हमले

Mon, 25 Sep 2023 10:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 25 Sep 2023 10:15 PM IST
सार

पकड़े गए नक्सली बुधराम उद्दे के विरुद्ध फरसेगढ़ थाना में एक स्थाई वारंट व रेनू उर्फ रामसिंह के विरुद्ध दो स्थाई वारंट लंबित हैं। पकड़े गए दोनों नक्सलियों को फरसेगढ़ थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Two Naxalites arrested in Bijapur who attacked police set vehicles on fire
पकड़े गए नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक के आलवाड़ा से पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क निर्माण कार्य मे लगे वाहनों में आगजनी व पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया हैं। 

विज्ञापन


रविवार को फरसेगढ़ थाना से जिला बल व छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 13वीं वाहिनी की संयुक्त टीम आलवाड़ा की तरफ नक्सल विरोधी अभियान पर गई हुई थी। इस दौरान आलवाड़ा से पुलिस की संयुक्त पार्टी ने नक्सली बुधराम उद्दे पिता चिन्ना उद्दे उम्र 28 निवासी आलवाड़ा व रेनू उर्फ रामसिंह पिता बंडे राम उम्र 29 निवासी आलवाड़ा को पकड़ा। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए नक्सली 10 दिसंबर 2017 को आलवाड़ा के जंगल में पुलिस पार्टी पर हमला, 29 जुलाई 2020 को गुमनेर के जंगल में पुलिस पार्टी पर हमला,  17 दिसंबर 2020 को फरसेगढ़ और छोटे आलवाड़ा के बीच सड़क निर्माण कार्य में लगी वाहनों में आगजनी करने की घटना में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए नक्सली बुधराम उद्दे के विरुद्ध फरसेगढ़ थाना में एक स्थाई वारंट व रेनू उर्फ रामसिंह के विरुद्ध दो स्थाई वारंट लंबित हैं। पकड़े गए दोनों नक्सलियों को फरसेगढ़ थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed