Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Two IEDs recovered due to the vigilance of security forces destroyed on the spot in Bijapur

बीजापुर : सुरक्षाबलों की सतर्कता से दो आईईडी बरामद, मौके पर किया गया नष्ट

Thu, 25 Dec 2025 07:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 25 Dec 2025 07:47 PM IST
सार

बीजापुर जिले में  माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है।सीआरपीएफ की 214वीं वाहिनी की टीम एफओबी कांडलापर्ती-2 से क्षेत्र में गश्त एवं सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी।

विज्ञापन
Two IEDs recovered due to the vigilance of security forces destroyed on the spot in Bijapur
आईईडी बरामद किया नष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में  माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है।सीआरपीएफ की 214वीं वाहिनी की टीम एफओबी कांडलापर्ती-2 से क्षेत्र में गश्त एवं सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी।

विज्ञापन


अभियान के दौरान डिमाइनिंग कार्रवाई करते हुए 214वीं वाहिनी की बीडीडी टीम ने 20 किलोग्राम एवं 5 किलोग्राम वजन के दो आईईडी बरामद किए। इसके अतिरिक्त, काले तिरपाल में लिपटे एक कंटेनर से 110 नग सुतली बम (पटाखा) भी जब्त किए गए।
विज्ञापन


बरामद किए गए दोनों आईईडी को बीडीडी टीम द्वारा मौके पर ही सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल कर एक संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed