फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Took advantage of martyr wife illiteracy transferred Rs 50 lakh to their account in Bijapur

Bijapur: शहीद की पत्नी की अशिक्षा का उठाया फायदा, अपने खाते में ट्रांसफर किए 50 लाख रुपए, पति-पत्नी गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2024 08:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 08 Jul 2024 08:20 PM IST
सार

बीजापुर के टेकुलगुडम में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवान की पत्नी की अशिक्षा का फायदा उठाकर अपने अलग अलग बैंक अकाउंट में पचास लाख रुपये आहरण  करने वाले पति पत्नी को शहीद की पत्नी की रिपोर्ट पर बीजापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Took advantage of martyr wife illiteracy transferred Rs 50 lakh to their account in Bijapur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर के टेकुलगुडम में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवान की पत्नी की अशिक्षा का फायदा उठाकर अपने अलग अलग बैंक अकाउंट में पचास लाख रुपये आहरण  करने वाले पति पत्नी को शहीद की पत्नी की रिपोर्ट पर बीजापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। साथ ही उनके पास से लैपटॉप, बायो मैट्रिक मशीन व नगद राशि जप्त की गई हैं। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतियां अड़मे सोढ़ी पति स्व. सनकू सोढ़ी उम्र 38 निवासी पेद्दापाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने लिखित में आवेदन देकर बताया कि उसका पति स्व. सनकू सोढ़ी तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकुलगुडम में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गये थे। जिनकी शासन द्वारा अनुदान राशि 50,41,118 रुपये पीड़िता के बैंक अकाउंट में जमा थे। पीड़िता के अशिक्षित होने से बैंक के काम लिए अपने रिश्तेदार मनोज गोटे पिता रमैया गोटे उम्र 31 व उसकी पत्नी मनीषा गोटे उम्र 26 निवासी रालापल्ली थाना भोपालपटनम की मदद लिया करती थी। 
विज्ञापन


पीड़िता के अशिक्षित होने का फायदा उठाकर आरोपी पति पत्नी द्वारा 12/7/2021 से 30/6/2024 के बीच में पीड़िता के खाते में जमा पूरी राशि खाते से निकाल कर खाता खाली कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर बीजापुर थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले में एसपी जितेंद्र कुमार यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्णा व आला अफसरों के निर्देश पर बीजापुर थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। कानूनी कार्यवाही करते हुए गठित की गई टीम के द्वारा आरोपी पति पत्नी को भोपालपटनम से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया, किंतु पूछताछ में उलझकर आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मनोज गोटे ने बताया कि पीड़िता के विश्वास और अशिक्षा का फायदा उठाकर बैंक ले जाकर पैसा को अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया व पीड़िता को बैंक में फिक्स डिपॉजिट करवाना बताया। आरोपी मनोज गोटे खुद च्वाईस सेंटर चलाता हैं। उसे बैंक के कामकाज की अच्छी जानकारी होने से पीड़िता के अंगूठा निशान का फर्जी नमूना तैयार कर दोनों आरोपी पति पत्नी द्वारा पीड़िता के खाते से पिछले तीन वर्षों में 50 लाख रुपये अवैध तरीके से आहरित कर लिया। आरोपियों के अलग अलग बैंको में 10 खाता होने की बात सामने आई है। पुलिस विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए मनोज गोटे के द्वारा तैयार किया गया, पीड़िता का फर्जी अंगूठा नमूना, आरोपी का लैपटॉप, बायो मैट्रिक मशीन व नगद रकम जब्त किया गया हैं। आरोपी पति पत्नी के विरुद्ध कोतवाली थाना में वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed