फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Teak worth 1.5 lakh recovered from Congress leader house in Bijapur

Bijapur: कांग्रेस नेता के घर समेत दो जगहों से डेढ़ लाख का सागौन बरामद, वन विभाग की टीम ने की छापेमारी

Thu, 24 Aug 2023 04:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क,बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 24 Aug 2023 04:29 PM IST
सार

एसडीओ बघेल ने बताया कि पकड़े गए सागौन चिरान की अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार के करीब की है। इधर वन विभाग की इस छापेमारी के बाद जहां लोगों में हड़कंप मच गया है। 
 

विज्ञापन
Teak worth 1.5 lakh recovered from Congress leader house in Bijapur
कांग्रेस नेता के घर से बरामद डेढ़ लाख का सागौन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के मद्देड बफर क्षेत्र के भोपालपटनम से मुखबिर की सूचना पर वन अमले ने एक कांग्रेस नेता व एक अन्य व्यक्ति के घर पर दबिश देकर डेढ़ लाख रुपये का सागौन चिरान जब्त किया हैं। विभाग की इस कार्यवाही के बाद भोपालपटनम क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं। तो वही भोपालपटनम से बीजापुर तक राजनीति गरमा गई है।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों बीजापुर इंद्रावती टाइगर रिजर्व के मद्देड बफर क्षेत्र के भोपालपटनम नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक नौ से कांग्रेस पार्षद विजार खान के रालापल्ली निवास पर दबिश देकर वन अमले ने दो नग सागौन चिरान बरामद किया गया हैं। वहीं शेख बाबा पिता रहीम निवासी रालापल्ली के यहां से 68 नग सागौन चिरान सागौन चिरान बरामद कर जब्त किया गया है। 

विज्ञापन

 

इंद्रावती टाइगर रिजर्व के एसडीओ मनोज बघेल ने बताया कि मुखबिर से सूचना के आधार पर भोपालपटनम में सामान्य वन मंडल व इंद्रावती टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने पार्षद विजार खान व शेख बाबा के यहां से दबिश देकर  सागौन चिरान पकड़ा गया। एसडीओ बघेल ने बताया कि पकड़े गए सागौन चिरान की अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार के करीब की है। इधर वन विभाग की इस छापेमारी के बाद जहां लोगों में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed