फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   teachers organizations united and huge uproar in Bijapur over rationalization

युक्तियुक्तकरण पर जमकर हंगामा: बीजापुर में शिक्षक संगठन हुए एकजुट, बोले- मिलकर दोषपूर्ण नियमों का करेंगे विरोध

Fri, 23 Aug 2024 04:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 23 Aug 2024 04:54 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में शाला एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण आदेश के विरोध में जमकर हंगामा हो रहा है। चार प्रमुख शिक्षक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रथम चरण में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। 

विज्ञापन
teachers organizations united and huge uproar in Bijapur over rationalization
मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी किए गए शाला एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण आदेश के विरोध में राज्य के चार प्रमुख शिक्षक संगठनों द्वारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन कर प्रथम चरण में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अभियान के तहत मोर्चा के जिला इकाई बीजापुर द्वारा जिलाधीश एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर को ज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन


मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि शासन द्वारा किये जाने वाले युक्तियुक्तकरण के तहत प्रदेश के लगभग 4000 शालाओं को अन्य शाला में मर्ज करने के नाम पर बन्द करने का प्रयास है। विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण में 2008 के शिक्षक सेटअप को भी समाप्त करने का प्रयास है,शिक्षक विद्यार्थी अनुपात में कटौती किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिससे सरकारी शालाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सम्भव ही नहीं हो पायेगा। सरकार द्वारा कार्यरत शिक्षकों को अतिशेष माना जा रहा। जिससे प्रतीत होता है कि शासन नई भर्ती नही करना चाहती। इस स्थिति में शिक्षित और प्रशिक्षित बेरोजगार जो शिक्षक बनने के लिए बीएड, डीएड,टीईटी करके नई भर्ती की तैयारी में लगे हुए है। उनका भी शिक्षक बनने का सपना केवल सपना रह जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही परिसर के शालाओं को मर्ज किए जाने से वहां कार्यरत प्राथमिक प्रधानपाठक के पद औचित्यहीन हो जाएंगे। वह गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से दूर रखने की साजिश, बेरोजगारों के साथ कुठाराघात, शिक्षकों को मानिसक रूप से प्रताड़ित करने के उद्देश्य से प्रेरित लगता युक्तियुक्तकरण में अनेक विसंगति व्याप्त हैं। जिनके विरोध में सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन,छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसियन,शालेय शिक्षक संघ,नवीन शिक्षक संघ के संयुक्त रूप से बने शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विरोध दर्ज किया गया।


यदि सरकार इस पर विचार नहींं करेगी तो आने वाले दिनों प्रदेश के समस्त शिक्षक तालाबंदी कर शाला बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा,शालेय शिक्षक संघ के प्रहलाद जैन,शालेय शिक्षक मोर्चा के सचिव कैलाश रामटेके, सीजीटीए से अब्दुल अलीम रिजवी,प्रांत पदाधिकारी पुरुषोत्तम झाड़ी के अलावा बीजापुर विकासखंड से सुशील हेमला,राकेश गिरी,विजय झाड़े,मनोज कावटी,विजय चापड़ी,शांति लाल वर्मा,मोहसिन खान,सुनील झाड़ी,लछिन्दर हेमला,रामचन्द्रम कुड़ियम,बुधराम हेमला विकासखंड भोपालपटनम से योगेश वासम,अनिल जाटव,अग्गी कामेश्वर,संजय चिंतुर,राजन्ना एट्टी और चंद्रशेखर वासम भैरमगढ़ से शिव पुनेम,काशी, कमल नारायण कुंजाम,उसूर विकासखंड से अनिल झाडी पूर्णचंद बेहरा विनोद मडी,महेश यालम व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed