{"_id":"65ba78b780af4df83e0c6cba","slug":"stf-jawan-brother-died-due-to-cross-firing-in-encounter-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग से एसटीएफ जवान के भाई की हुई मौत, सुरंग-स्मारक जवानों ने किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग से एसटीएफ जवान के भाई की हुई मौत, सुरंग-स्मारक जवानों ने किया ध्वस्त
Wed, 31 Jan 2024 10:13 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:13 PM IST
सार
बीजापुर में बोड़गा के जंगल में नक्सलियों के द्वारा बनाये गये सुरंग और स्मारक जवानों ने ध्वस्त कर दिया। एसटीएफ जवान के भाई की नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में मौत हो गई।
विज्ञापन
murder demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों नक्सली विरोधी अभियान पर निकली सुरक्षाबलों की टीम बोड़गा के जंगल मे नक्सलियों द्वारा बनाये गये सुरंग और स्मारक को ध्वस्त कर वापस लौट रही पार्टी पर नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। दूसरे दिन पता चला कि एसटीएफ जवान के भाई की नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में मौत हो गई हैं।
विज्ञापन
बीजापुर पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर जानकारी दी है कि मंगलवार को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के कोंड्रोजी व बोड़गा क्षेत्र में नक्सली विरोधी अभियान पर बीजापुर व दंतेवाड़ा जिले से डीआरजी की टीम निकली हुई थी। बोड़गा के जंगल में नक्सलियों द्वारा बनाये गये सुरंग व स्मारक को जवानों ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
अभियान से वापसी के दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस पार्टी की जवाबी कार्रवाई में नक्सली जंगल पहाड़ का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने बताया कि उसे बुधवार को जानकारी मिली है कि नक्सली अभियान में तैनात एसटीएफ जवान के भाई शंकर ओयाम निवासी बोड़गा की नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में मौत हो गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को शासन की पुर्नवास नीति के तहत सभी तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा रही हैं। इधर भैरमगढ़ थाना द्वारा मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्डम व अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।