{"_id":"662a74b3a3d18b92470092ce","slug":"seven-naxalites-including-two-women-arrested-during-search-operation-in-bijapur-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: सर्चिंग के दौरान दो महिला समेत सात नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: सर्चिंग के दौरान दो महिला समेत सात नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद
Thu, 25 Apr 2024 08:50 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 25 Apr 2024 08:50 PM IST
सार
गंगालूर थाना डीआरजी, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। नक्सलियों के पास से आईईडी, बैटरी, कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन छड़, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए नक्सली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके के चोखनपाल के जंगलों से सुरक्षाबल के जवानों की संयुक्त टीम ने दो महिला समेत सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान गंगालूर थाना डीआरजी, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी चोखनपाल की ओर सर्चिंग पर निकली हुई थी। अभियान के दौरान चोखनपाल के जंगल से सात संदिग्ध पुलिस पार्टी को देख कर छिपते-छुपाते भागने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हें सुरक्षाबल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा लिया।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर अपना नाम पायकु पुलसुम पिता चैतू उर्फ छायतु निवासी चोखनपाल, दीनु पुलसुम पिता धन्नु पुलसुम उर्फ सन्नू निवासी चोखनपाल, रमेश पुलसुम पिता पाकलु पुलसुम निवासी चोखनपाल, सोमबारु पुलसुम पिता सक्कु पुलसुम उर्फ डोग्गा निवासी चोखनपाल, सुक्कू पुलसुम पिता बुगुर उर्फ सुकलु पुलसुम निवासी चोखनपाल, सुक्की माड़वी उर्फ जेड्डे पिता डोरा निवासी चोखनपाल व जोगी पुलसुम पिता झिगु निवासी चोखनपाल थाना गंगालूर शामिल हैं। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से आईईडी, बैटरी, कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन छड़, साहित्य, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया। गंगालूर थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई। सभी को न्ययालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन