फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Seven Maoists including a female Naxalite with a reward of Rs 3 lakh arrested in Bijapur

Bijapur: इनामी महिला-पुरुष नक्सली समेत सात माओवादी गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने की संयुक्त कार्रवाई

Sun, 14 Jul 2024 08:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Jul 2024 08:06 PM IST
सार

बीजापुर में तर्रेम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान तीन लाख के इनामी महिला और पुरुष समेत सात नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पकड़े गए नक्सली छुटवाई कैम्प में हमला करने की घटना में शामिल रहे थे।

विज्ञापन
Seven Maoists including a female Naxalite with a reward of Rs 3 lakh arrested in Bijapur
एक महिला समेत सात नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में तर्रेम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान तीन लाख के इनामी महिला और पुरुष समेत सात नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पकड़े गए नक्सली छुटवाई कैम्प में हमला करने की घटना में शामिल रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान तर्रेम थाना, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी छुटवाई कैम्प से अभियान पर निकली हुई थी। 

विज्ञापन


इस दौरान नदी किनारे से प्लाटून नम्बर 9 का सदस्य 2 लाख रुपये के ईनामी नक्सली तामो भीमा पिता मंगड़ू उम्र 26 निवासी कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली केएएमएस अध्यक्ष 1 लाख की ईनामी नक्सली ज्योति उर्फ उईका मंगरी पति मुड़मा हुर्रा उम्र 32 निवासी कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली डीएकेएमएस सदस्य मुड़मा हुर्रा उर्फ सुनील पिता धुरवा उम्र 35 निवासी कुम्हारपारा कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली डीएकेएमएस सदस्य पुनेम हड़मा पिता मासा उम्र 42 निवासी बाजारपारा कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली डीएकेएमएस सदस्य सोढ़ी भीमा मंगड़ू पिता मासा उम्र 35 निवासी कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली डीएकेएमएस सदस्य वेट्टी भीमा पिता जोगा उम्र 35 निवासी कुम्हारपारा कोंडापल्ली व भूमकाल मिलिशिया सदस्य सोढ़ी जोगा पिता सोढ़ी मंगड़ू उम्र 30 निवासी सिंगारपारा कोंडापल्ली थाना तर्रेंम शामिल हैं। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध तर्रेंम थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed