फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Cg Deputy Chief Minister Vijay Sharma said that no campaign named Sankalp is going on

Chhattisgarh: 'संकल्प' नाम का कोई भी नक्सल ऑपरेशन नहीं चलाया जा रहा, गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया खंडन

Wed, 07 May 2025 10:47 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 07 May 2025 10:47 AM IST
सार

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ी के पास सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। इस खबर पर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से बयान जारी कर दिया गया है। जिसमें इस पूरी खबर का खंडन किया गया है। छत्तीसगढ़ में संकल्प नाम का कोई अभियान नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
Cg Deputy Chief Minister Vijay Sharma said that no campaign named Sankalp is going on
उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रेस रिलीज जारी करके यह बताया है कि विभिन्न समाचार माध्यमों से आज जो समाचार प्रकाशित हुए हैं। जिसमें यह कहा गया है  कि बीजापुर और तेलंगाना के जो बॉर्डर एरिया हैं। उन बॉर्डर एरिया में कोई संकल्प नाम का अभियान चलाया गया और संकल्प नाम का अभियान पूर्ण हो गया है और इस अभियान में 22 नक्सली मारे गए हैं। इस तरह की खबरें सामने आई है। 

विज्ञापन


उन्होंने इस खबर पर कहा कि मैं इस बात का पूर्णतः खंडन करता हूं की संकल्प नाम का कोई भी अभियान छत्तीसगढ़ की पुलिस अथवा संयुक्त टीम के द्वारा नहीं चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से होने वाली बाकी बातों की  जानकारी भी गलत है। इसमें जो 22 का आंकड़ा दिया गया है। 
विज्ञापन


यह आंकड़ा भी उचित नहीं है। इस आंकड़े से पृथक भी बहुत सारी बातें हैं और इस आंकड़े से पृथक भी आंकड़ा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अतः इस बात को बड़ी स्पष्टता के साथ में ध्यान रखें मैं इसका खंडन करता हूं कि संकल्प नाम का कोई अभियान नहीं है और जो आंकड़ा दिया गया है अनुचित आंकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन सारी चीजों को छोड़कर के नक्सली उन्मूलन के लिए छत्तीसगढ़ में अनेक आपरेशन चल रहे है तो यह भी एक ऑपरेशन चल रहा है और जब भी ऑपरेशन पूर्ण हो जाएगा। जिसका संचालन विभिन्न हमारे सिक्योरिटी फोर्स जिसमें एसटीएफ, DRG है, बस्तर फाइटर है, सीआरपीएफ है और कोबरा बटालियन है। यह सारे लोग मिलकर कर रहे हैं। इसकी पूर्णता पर इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed