{"_id":"64d11fbdd442d207ca0853f6","slug":"scorched-after-coming-in-grip-of-high-tension-wire-one-dead-2023-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर में बिजली का कहर: दुकान के सामने खड़े थे दो दोस्त, अचानक टूटकर गिरी हाईटेंशन तार; एक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर में बिजली का कहर: दुकान के सामने खड़े थे दो दोस्त, अचानक टूटकर गिरी हाईटेंशन तार; एक की मौके पर मौत
Mon, 07 Aug 2023 10:16 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:16 PM IST
सार
बीजापुर में एक हादसा हो गया है। जहां पर हाइटेंशन तार की चपेट में आकर दो लोग झुलस गए हैं। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाइटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसे दो युवकों में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं दूसरे युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक के बासागुड़ा में मंगलवार की दोपहर 3 बजे के करीब बासागुड़ा स्थित एक दुकान के सामने वेंकटेश्वर अतकुरी (25) और हिमांशु (19) खड़े हुए थे।
विज्ञापन
तभी अचानक हाइटेंशन तार टूटकर युवकों के ऊपर गिर गया। हाइटेंशन करंट की चपेट में आने से दोनों युवक बुरी तरह से झुलस गए। लोगों ने युवकों को बासागुड़ा अस्पताल में भर्ती कर दिया। यहां इलाज के दौरान वेंकटेश्वर ने दम तोड़ दिया। वहीं हिमांशु को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका उपचार चल रहा हैं। मंगलवार को मृतक वेंकटेश्वर का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन