Bijapur: बलिदान हुए प्रधान आरक्षक को दी गई सलामी, पूर्व मंत्री, जनप्रतिनिधि और पुलिस के आला अफसर रहे मौजूद
बीजापुर में रविवार को मिरतुर थाना क्षेत्र के छसबल बेचापाल कैम्प में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक राम आशीष यादव नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी के ब्लास्ट होने से बलिदान हो गये।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर में रविवार को मिरतुर थाना क्षेत्र के छसबल बेचापाल कैम्प में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक राम आशीष यादव नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी के ब्लास्ट होने से बलिदान हो गये। उन्हें सोमवार को बीजापुर स्थित नये पुलिस लाइन के शहीद स्मारक में सलामी व श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज ओपी पाल, पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव सहित अन्य पुलिस अफसर, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं श्रद्धांजलि में प्रधान आरक्षक राम आशीष यादव के पुत्र उपेंद्र यादव भी शामिल थे। उपेंद्र वर्तमान में 16वीं बटालियन छसबल नारायणपुर में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं।