फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   RPC Jan Militia member surrenders before police Shivnath Vanjam was involved in many incidents

Bijapur: आरपीसी के जनमिलिशिया सदस्य ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, कई घटनाओं में शामिल रहा शिवनाथ वंजाम

Tue, 21 Nov 2023 06:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 21 Nov 2023 06:19 PM IST
सार

बीजापुर में इंद्रावती एरिया कमेटी के ताकीलोड आरपीसी के जनमिलिशिया मेंबर ने माओवादियों की खोखली विचारधारा उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

विज्ञापन
RPC Jan Militia member surrenders before police Shivnath Vanjam was involved in many incidents
आरपीसी के जनमिलिशिया सदस्य ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में इंद्रावती एरिया कमेटी के ताकीलोड आरपीसी के जनमिलिशिया मेंबर ने माओवादियों की खोखली विचारधारा उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

विज्ञापन

 

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ताकीलोड निवासी इंद्रावती एरिया कमेटी के अंतर्गत आरपीसी के जनमिलिशिया मेम्बर शिवनाथ वंजाम पिता स्व. लखमू वंजाम उम्र 22 ने पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय व अन्य पुलिस के आला अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस के मुताबिक शिव नाथ वंजाम वर्ष 2008 में ताकीलोड आरपीसी में बाल संघम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ। वर्ष 2008 से 2010 तक बाल संघम के रूप में कार्य किया। वर्ष 2011 में ताकीलोड जनमिलिशिया सदस्य के रूप में पदोन्नत किया गया। वर्ष 2012 में उसे माड़ डिवीजन में मिलिशिया प्लाटून सदस्य का कार्य दिया गया। वर्ष 2016 तक माड़ डिवीजन में मिलिशिया प्लाटून सदस्य के रूप में कार्य किया।

विज्ञापन


इन घटनाओं में रहा शामिल

वर्ष 2013 में कोंडागांव जिले के बयानार थाना क्षेत्र में जनअदालत लगाकर आरक्षक की हत्या करने की घटना में शामिल रहा। वहीं वर्ष 2014 में पातरपारा सीआरपीएफ पार्टी पर फुंडरी के जंगल में एम्बुस लगाकर हमला करने की घटना में शामिल रहा। उक्त माओवादी द्वारा आत्मसमर्पण करने पर उसे उत्साहवर्धन के लिए शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25,000 रुपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed