{"_id":"68eca50fce4180762d08848b","slug":"pradeep-sahni-declared-bijapur-block-president-of-assistant-teacher-federation-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur News: सहायक-समग्र शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप साहनी बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur News: सहायक-समग्र शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप साहनी बने अध्यक्ष
Mon, 13 Oct 2025 12:37 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:37 PM IST
सार
बीजापुर के बीआरसी भवन में सहायक-समग्र शिक्षक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल 213 मतदाताओं में से 151 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें प्रदीप साहनी को 97 मत मिले, जबकि राजेन्द्र ठाकुर को 54 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
शिक्षक फेडरेशन बीजापुर ब्लॉक के अध्यक्ष बने प्रदीप साहनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहायक-समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर बीजापुर ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव पर्यवेक्षक प्रशांत पामभोई व रामचंद्रम बीरा की देखरेख में यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न की गई, जिसमें ब्लॉक के शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों प्रदीप साहनी एवं राजेन्द्र ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया था। नाम वापसी की अंतिम तारीख तक कोई प्रत्याशी पीछे नहीं हटे, जिसके बाद 12 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से ती बजे तक मतदान सम्पन्न कराया गया। कुल 213 मतदाताओं में से 151 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें प्रदीप साहनी को 97 मत मिले, जबकि राजेन्द्र ठाकुर को 54 मत प्राप्त हुए। परिणाम स्वरूप प्रदीप साहनी को ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन पश्चात उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उपस्थित शिक्षकों द्वारा प्रदीप साहनी को फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष साहनी ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के हित में मिलजुलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के बाद राजेन्द्र ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया, और उन्हें सर्वसम्मति से ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर संगठन के मार्गदर्शक विजेन्द्र भदौरिया ने दोनों प्रत्याशियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें संगठन की नई जिम्मेदारियों हेतु शुभकामनाएं दीं। निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में राजेश मिश्रा, इकबाल खान, राकेश गिरी, सुशील हेमला, बाबूलाल गांधरला, मोहसिन खान, रमन झा, सुनील झाड़ी, लछिन्दर हेमला, गोपाल कृष्ण पांडे, दिलीप कुमार व सुखराम लेकाम का विशेष योगदान रहा।