{"_id":"68581df1fc8d6ca9750af7ad","slug":"police-arrested-five-naxalites-in-bijapur-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पांच नक्सली गिरफ्तार, इनमें से तीन आईईडी विस्फोट की घटना में भी थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पांच नक्सली गिरफ्तार, इनमें से तीन आईईडी विस्फोट की घटना में भी थे शामिल
Sun, 22 Jun 2025 08:45 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 22 Jun 2025 08:45 PM IST
सार
जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों मद्देड़, गंगालूर और जांगला में की गई कार्रवाई में कुल पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों मद्देड़, गंगालूर और जांगला में की गई कार्रवाई में कुल पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, नक्सल साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की गई है।
विज्ञापन
थाना मद्देड़ द्वारा की गई कार्रवाई
मद्देड़ पुलिस ने दुधेड़ा और दम्पाया के बीच जंगल से एक नक्सली सहयोगी संजय मरपल्ली (36) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, पिट्ठू और अन्य आवश्यक सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
गंगालूर की संयुक्त कार्रवाई
डीआरजी बीजापुर और गंगालूर थाना की संयुक्त टीम ने गश्त और सर्चिंग के दौरान मुतवेंडी क्षेत्र से तीन मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कमलू ऊर्फ कलमू पूनेम (30) निवासी मुनगा मातापारा, कोसा भोगाम (45) निवासी मुनगा नयापारा, कोसा तामो (45) निवासी गमपुर माड़वीपारा शामिल हैं। बताया गया है कि ये तीनों आरोपी 27 जुलाई 2024 को मुतवेंडी के कच्चे रास्ते पर लगाए गए आईईडी विस्फोट की घटना में शामिल थे, जिसमें एक मासूम बालक ईरमा कवासी गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसे अपना पैर गंवाना पड़ा था। उनके कब्जे से कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी आदि विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
थाना जांगला की कार्रवाई
जांगला थाना की पुलिस ने एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान छोटेतुमनार नयापारा जंगल से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य सोनाधर पोड़ियाम (40) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक टिफिन बम, स्विच और पेंसिल सेल बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी नक्सलियों के खिलाफ थाना मद्देड़, गंगालूर और जांगला में विधिक कार्रवाई की गई है एवं उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।