Bijapur: जिला मुख्यालय में समस्याओं का अम्बार, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का आभाव, पसरी गंदगी
जिला मुख्यालय बीजापुर के नगर पालिका क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। शहीद वीर नारायण नगर वार्ड क्रमांक 15 में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मुख्यालय बीजापुर के नगर पालिका क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। शहीद वीर नारायण नगर वार्ड क्रमांक 15 में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। सड़कों, बिजली, पानी और सफाई जैसी जरूरी सेवाएं नदारद हैं, जिससे वार्डवासी लंबे समय से परेशान है। वार्ड में कच्ची सड़कें और गंदगी आम दृश्य बन गई हैं। बारिश के दिनों में सड़कों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे कीचड़ और दलदल की स्थिति उत्पन्न होती है। लोग पैदल चलने में भी मुश्किलें महसूस करते हैं, और बच्चों का स्कूल जाना भी बाधित होता है। वहीं, गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत और बढ़ जाती है। वार्ड के कई हिस्सों में बोरिंग नहीं होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
गंदगी और बीमारियों का खतरा
वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी खुले में बहता है, और जगह-जगह कचरे के ढेर जमा हैं। इससे वार्ड में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पालिका की ओर से सफाई अभियान चलाने या नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की कोई पहल नहीं की जा रही है।
पार्षद की निष्क्रियता से नाराजगी
वार्डवासी पार्षद की निष्क्रियता से भी नाराज हैं। उनका कहना है कि पार्षद कभी समस्या जानने या वार्ड का निरीक्षण करने नहीं आते। कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
स्थानीय निवासियों ने रखी अपनी बात
पत्रिका टीम ने जब शहीद वीर नारायण नगर वार्ड के निवासियों से चर्चा की, तो लोगों ने खुलकर अपनी परेशानियां साझा कीं। 954 वोटरों वाले इस वार्ड में 451 महिलाएं और 503 पुरुष रहते हैं। वार्डवासियों का कहना है कि नगर के अस्तित्व में लगभग दो दशक बीत गए हैं, लेकिन मूलभूत समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं।
लोगों ने जताई प्रशासन से उम्मीद
स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था में सुधार, कच्ची सड़कों को पक्का करने और पानी की किल्लत दूर करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन समय पर ध्यान दे, तो वार्ड की हालत सुधारी जा सकती है।
गणपत परतागिरी वार्डवासी -
नालियां चोक पड़ी है कई दिनों से सफाई नहीं हो रहा है। वार्ड में पानी की समस्या है, हैंड पंप नीचे चला गया हैं, सोलर पैनल पंप होना चाहिए, लेकिन कोई जिम्मेदार ध्यान नही देते है।
ज्योति धारा वार्डवासी -
रोड और पानी कि सुविधा नही हैं एमारजेंसी में एम्बुलेंस गाड़ी नहीं ला सकते पार्षद यह आकर ध्यान नहीं देते कई बार पार्षद को बुलाते हैं नाली साफ करने कुछ कार्यक्रम में सहयोग करने बोलते हैं आता हु लेकिन नहीं आते हैं।
अमलू नक्का वार्डवासी -
हमारे वार्ड में रोड नहीं हैं पानी कि व्यवस्था भी ठीक नहीं हैं कई बार पार्षद को शिकायत किए हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई हैं बिजली पर्याप्त नहीं हैं। हमें रोड और पानी को सख्त अवश्यकता हैं।
सुशीला येंड्रिक वार्डवासी-
हमारे वार्ड में रोड पानी कि सबसे बड़ी समस्या हैं बिजली भी बहुत गुल होती हैं कई बार इसकी शिकायत पार्षद से कर चुके हैं और रोड बनाने को लेकर भी पार्षद को बोल चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई हैं।
बलराम नाग वार्डवासी-
वार्ड में जनसंख्या ज्यादा हो गया हैं बोरिंग कि जरुरत हैं। सीसी सडक भी नहीं हैं,सोलर लाइट कि भी जरुरत हैं रात में मोहल्लो कि गलियों में अंधेरा रहता हैं साप बिच्छू का भी खतरा हैं पार्षद मेरा भाई हैं लेकिन कोई काम का नहीं हैं कभी पालटकर भी नहीं देखती हैं।
घसीराम नाग पार्षद-:
जय नगर का रोड का टेंडर हो चूका हैं लेकिन ठेकेदार काम नहीं कर रहा हैं मनकेली गली का रोड भी आया हुआ हैं उसका टेंडर 15 तारीख को हैं । स्टेट लाइट बेच का खा गए मेरे घर के पास नहीं हैं लाइट कई बार पालिका में बोल चुका हूं, नालियों का सफाई काम चल रहा है।