{"_id":"64b3cee10e2f76f2b40a98f6","slug":"notice-on-absence-of-23-teachers-including-principal-from-three-schools-in-bijapur-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur News: 10 में तीन स्कूलों से प्राचार्य सहित 23 शिक्षक मिले अनुपस्थित, डीईओ ने सभी को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur News: 10 में तीन स्कूलों से प्राचार्य सहित 23 शिक्षक मिले अनुपस्थित, डीईओ ने सभी को दिया नोटिस
Sun, 16 Jul 2023 04:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 Jul 2023 04:35 PM IST
सार
बीजापुर में शिक्षा सत्र शुरू होते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान तीन स्कूलों से एक प्राचार्य सहित 23 शिक्षक नदारद पाए गए। इसके अलावा एक भृत्य भी अपनी ड्यूटी से गायब था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शिक्षा सत्र शुरू होते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान तीन स्कूलों से एक प्राचार्य सहित 23 शिक्षक नदारद पाए गए। इसके अलावा एक भृत्य भी अपनी ड्यूटी से गायब था। डीईओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उचित जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बताया कि जिले के स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने व शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को दो अलग-अलग टीम बनाकर बीजापुर ब्लाक के 10 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में सुबह 7.55 तक प्राचार्य प्रभारकर शर्मा, एसएल खलखो, विद्या विश्वकर्मा, व्याख्याता अनिल मिश्रा, सुखराम साहनी, ओनेश्वर झाड़ी, बेनजीर रावतिया, सरिता मांझी, रंजीता कडती, अभिषेक पामभोई, प्रीति व भृत्य डेविड हरमुख अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसी तरह जनपद प्राथमिक शाला में सत्यवती मंडावी, प्राथमिक कन्या आश्रम शाला में लक्ष्मी पदम,रंजीता जुमड़े, गीता नेताम। शासकीय प्राथमिक शाला जैतालूर में अर्पणा कुम्मर। माध्यमिक शाला ईटपाल में प्रमिला मोरला, रामगोपाल झाड़ी, अजय गुरला, निरुपमा गायकवाड़ व नाहिद रिजवी अनुपस्थित मिलीं। डीईओ बघेल ने बताया कि समय पर स्कूल नहीं पहुंचने वाले इन सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा हैं। जवाब संतोषप्रद नहीं मिलने पर वेतन कटौती की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन